लाइव न्यूज़ :

कनाडा ने भारत और पाकिस्तान से आने वाले विमानों पर रोक की अवधि 21 जून तक बढ़ायी

By भाषा | Updated: May 22, 2021 12:33 IST

Open in App

ओटावा, 22 मई कनाडा ने कोविड-19 के नए स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान से सीधी उड़ानों पर प्रतिबंध को 21 जून तक एक और महीने के लिए बढ़ा दिया है।

‘कनाडियन ब्रॉडकास्टिंग कोरपोरेशन’ (सीबीसी) न्यूज ने बताया कि भारत और पाकिस्तान से आने वाले विमानों पर 22 अप्रैल को लगाए पहले प्रतिबंध की 30 दिन की अवधि शनिवार को खत्म हो रही थी जिसके बाद प्रतिबंध बढ़ाया गया।

उसने शुक्रवार को बताया कि आवश्यक सामान जैसे कि टीकों और निजी सुरक्षा उपकरण की आवाजाही के लिए मालवाहक विमानों को आने की अनुमति दी जाएगी।

वायुकर्मियों को दिए एक नोटिस के अनुसार, ‘‘परिहवन मंत्री का मानना है कि विमानन सुरक्षा और लोगों की रक्षा के लिए यह आवश्यक है।’’

खबर के अनुसार, दोनों देशों से आने वाले सीधे विमानों पर रोक के बावजूद भारत या पाकिस्तान से यात्री तीसरे देश से यात्रा करते हुए कनाडा आ सकते हैं। उन्हें कनाडा में प्रवेश से पहले अंतिम गंतव्य स्थल पर कोविड-19 से संक्रमित न पाए जाने की जांच रिपोर्ट दिखानी होगी।

परिवहन मंत्री उमर अलगब्रा ने कहा कि ‘‘कोविड-19 और उसके स्वरूपों के आने के खतरे को कम करने लिए जन स्वास्थ्य सलाह के आधार पर’’ पाबंदी लगाई गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कह सकता हूं कि हमने इस पाबंदी के बाद से अंतरराष्ट्रीय विमानों से आने वाले यात्रियों में संक्रमण के मामलों में अच्छी-खासी कमी देखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'