लाइव न्यूज़ :

नवाज शरीफ की बेटी मरयम के वॉशरूम में इमरान सरकार ने लगवाए खुफिया कैमरे!

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 14, 2020 21:43 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज ने पाकिस्तान सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है....

Open in App
ठळक मुद्देमरमय नवाज ने इमरान सरकार पर लगाया बड़ा आरोप।इंटरव्यू में चौंकाने वाली बातें आई सामने।जिस सेल में बंद थीं मरियम, वहां से वॉशरूम में लगा था खुफिया कैमरा।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी ने इमरान सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की उपाध्यक्ष मरयम नवाज के मुताबिक सरकार ने उनकी सेल में कैमरा लगा रखा था। यहां तक कि उनके वॉशरूम में भी कैमरे लगाए गए। 

'पाकिस्तान में कोई महिला सुरक्षित नहीं'

मरियम ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं 2 बार जेल जा चुकी हूं। अगर मैं हिरासत में रहने के दौरान अपने और अन्य महिला कैदियों के साथ होने वाले सुलूक के बारे में विस्तार से बताती हूं, तो उन्हें अपना चेहरा छुपाने के लिए जगह नहीं मिलेगी।"

मरियम ने आगे कहा, "अगर अधिकारी एक कमरे में घुसकर उनके पिता नवाज शरीफ के सामने उन्हें गिरफ्तार कर सकते हैं और उन पर निजी हमले कर सकते हैं, तो पाकिस्तान में कोई महिला सुरक्षित नहीं है।"

मरयम नवाज ने पाकिस्तानी सेना से बातचीत का संकेत दिया है।

मरयम नवाज ने पाकिस्तानी सेना से बातचीत का संकेत दिया

मरयम नवाज़ ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि वह देश में राजनीतिक तनाव को कम करने के लिए सेना से बातचीत करने को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत बंद दरवाजे में नहीं, बल्कि लोगों के सामने होनी चाहिए।

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम ने कहा कि कोई भी बातचीत इमरान खान सरकार को हटाने के बाद ही होगी। बीबीसी उर्दू को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "हम (फौज के साथ) बातचीत करने को तैयार हैं, लेकिन यह बातचीत संवैधानिक रूपरेखा में होगी। साथ में ऐसी वार्ता लोगों के सामने होगी। हम छिपकर वार्ता नहीं करेंगे।" 

टॅग्स :पाकिस्तानमरियम नवाजनवाज शरीफइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा