लाइव न्यूज़ :

नेपाल में मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को

By भाषा | Updated: August 1, 2021 17:38 IST

Open in App

काठमांडू, एक अगस्त नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और सीपीएन-माओइस्ट सेंटर के प्रमुख पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करने पर सहमत हो गए हैं। यह दावा रविवार को मीडिया में आई खबरों में किया गया है।

माई रिपब्लिका अखबार ने सूत्रों के हवाले से खबर दी, ‘‘सत्तारूढ़ पार्टियां अपने-अपने नेताओं को सरकार में शामिल करने के लिए गृहकार्य कर रही हैं। मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार या सोमवार को होगा।’’

अखबार के मुताबिक, प्रधानमंत्री के बालुवातार स्थित आवास में दोनों नेताओं की बैठक हुई, जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार में सीपीएन-यूएमएल नेता माधव कुमार नेपाल की पार्टी के सदस्यों को सरकार में ‘‘यथासंभव’’ शामिल करने पर सहमति बनी। इस समय देउबा सरकार में चार कैबिनेट और एक राज्य मंत्री है।

हालांकि, सीपीएन-यूएमएल नेता माधव नेपाल पार्टी के भीतर चल रहे संघर्ष के चलते इस समय सरकार में शामिल होने को लेकर अनिच्छुक हैं।

अखबार ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में विस्तार के बाद नेपाली कांग्रेस के आठ मंत्री, माओइस्ट सेंटर और जनता समाजवादी पार्टी के सात-सात मंत्री मंत्रिमंडल में होंगे। सूत्रों के हवाले से अखबार ने कहा कि बाकी बचे तीन मंत्री पद माधव कुमार नेपाल के करीबियों को बतौर निर्दलीय मिलेंगे। नेपाली संविधान के अनुसार, अधिकतम 25 कैबिनेट मंत्री ही हो सकते हैं। नेपाली कांग्रेस नेता पुष्पा भूसल, नारायण खडका, मान बहादुर बीके, किशोर सिंह राठौड़ और बहादुर सिंह लामा के मंत्रिमंडल में शामिल होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि 75 वर्षीय देउबा 12 जुलाई को उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप से पांच महीने में दूसरी बार संसद को बहाल किए जाने के बाद पांचवीं बार प्रधानमंत्री बने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

विश्व अधिक खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?