लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में खुदाई में मिली भगवान बुद्ध की 1700 साल पुरानी प्रतिमा, श्रमिकों के हथौड़ों से हुई क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: July 19, 2020 21:25 IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में महात्मा बुद्ध की 1700 साल पुरानी एक दुर्लभ आदमकद प्रतिमा को खुदाई के दौरान मिली, लेकिन यह श्रमिकों के हथौड़ों से क्षतिग्रस्त हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतिमा गांधार सभ्यता से संबंधित थी और करीब 1,700 वर्ष पुरानी थी।पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में महात्मा बुद्ध की एक दुर्लभ प्रतिमा को श्रमिकों ने तोड़ दिया।

पेशावर।पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में महात्मा बुद्ध की एक दुर्लभ आदमकद प्रतिमा को श्रमिकों ने हथौड़ों से तोड़ दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा गांधार सभ्यता से संबंधित थी और करीब 1,700 वर्ष पुरानी थी। इस संबंध में शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

प्रतिमा मर्दान जिले के तख्तबई तहसील में एक खेत में खुदाई के दौरान मिली थी और उसे एक स्थानीय मौलवी के आदेश पर नष्ट कर दिया गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ लोग प्रतिमा को हथौड़े से तोड़ते नजर आ रहे थे।

खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग के निदेशक अब्दुल समद खान ने रविवार को कहा कि प्रतिमा के टुटे हिस्सों को बरामद कर लिया गया है ताकि उसके पुरातत्व महत्व का आकलन किया जा सके। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि जाहिर तौर पर यह प्राचीन प्रतिमा है और हमने इसे खो दिया। डॉन अखबार के अनुसार खान ने कहा कि प्रतिमा गांधार सभ्यता की थी और लगभग 1,700 साल पुरानी थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उस क्षेत्र को घेर कर अपने कब्जे में ले लिया है।

खैबर पख्तूनख्वा पुरातत्व विभाग ने इस घटना के बारे में ट्वीट किया और ‘इंटरनेशनल उर्दू’ चैनल की एक खबर पोस्ट की जिसमें कहा गया कि यह मूर्ति कम से कम 1,700 साल पुरानी है। खान ने मूर्ति तोड़े जाने को "अपराध" करार दिया और कहा कि "किसी भी धर्म का अनादर असहनीय है।’’

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल