लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने की इस्तीफे की घोषणा, कहा- दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पद को छोड़कर हैं उदास

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 7, 2022 17:28 IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कंजर्वेटिव नेता के रूप में इस्तीफा दिया है। जॉनसन इससे पहले 40 से अधिक मंत्रियों के सरकार छोड़ने और जाने के लिए कहने के बाद इस्तीफा देने के लिए सहमत हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कंजर्वेटिव नेता के रूप में इस्तीफा दे दिया है।बोरिस जॉनसन नए नेता का चुनाव होने तक प्रधानमंत्री के पद पर बने रहेंगे।

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कंजर्वेटिव नेता के रूप में इस्तीफा दे दिया है। एसोसिएटेड प्रेस ने ये जानकारी दी। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पद को छोड़ कर उदास हैं। बता दें कि जॉनसन इससे पहले 40 से अधिक मंत्रियों के सरकार छोड़ने और जाने के लिए कहने के बाद इस्तीफा देने के लिए सहमत हो गए थे। फिलहाल, बोरिस जॉनसन नए नेता का चुनाव होने तक प्रधानमंत्री के पद पर बने रहेंगे।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से ब्रिटेन के नए वित्त मंत्री नादिम जहावी ने गुरुवार को इस्तीफा देने की अपील की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, "प्रधानमंत्री जी यह टिकाऊ नहीं है और यह केवल आपके लिए, कंजरवेटिव पार्टी के लिए और सबसे महत्वपूर्ण रूप से पूरे देश के लिए बदतर होगा। आपको सही काम करना चाहिए और अभी जाना चाहिए।" मालूम हो, जहावी ने एक पत्र लिखकर जॉनसन के नेतृत्व पर सवाल उठाया।

जॉनसन के उन्हें नया वित्त मंत्री नियुक्त करने के 36 घंटे बाद ही उन्होंने यह मांग की। जॉनसन (58) '10 डाउनिंग स्ट्रीट' के प्रभारी बने रहेंगे, जब तक कि कंजर्वेटिव पार्टी के एक सम्मेलन में नया नेता चुनने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। पार्टी का सम्मेलन अक्टूबर में होने वाला है। 

टॅग्स :बोरिस जॉनसनब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल