लाइव न्यूज़ :

तेल टैंकर पर हमले के बाद ईरान के साथ ब्रिटेन का बढ़ा तनाव

By भाषा | Updated: August 2, 2021 21:54 IST

Open in App

लंदन, दो अगस्त (एपी) ब्रिटेन और ईरान ने अरब सागर में एक तेल टैंकर पर हाल में हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच सोमवार को एक-दूसरे के राजनयिक को तलब किया।

तेल टैंकर एम वी मर्सर स्ट्रीट पर बृहस्पतिवार को ड्रोन हमले के बाद ब्रिटेन ने ईरान के राजदूत मोहसिन बहारवंद को विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय तलब किया। हमले में ब्रिटेन के एक नागरिक और रोमानिया के एक नागरिक की मौत हो गयी।

पश्चिम एशिया मामलों के मंत्री जेम्स क्लेवर्ले ने कहा, ‘‘ईरान को अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्यों को तुरंत बंद करना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार मुक्त तरीके से जहाजों का परिचालन सुनिश्चित करना चाहिए।’’ अमेरिका, ब्रिटेन और इजराइल ने तेल टैंकर पर हमले के लिए ईरान को दोषी ठहराया है जबकि ईरान ने घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने रविवार को इसे कायराना हमला बताते हुए कहा कि ब्रिटेन और उसके सहयोगी देश समन्वित कार्रवाई की योजना बना रहे हैं।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने राब की टिप्पणी के विरोध में सोमवार को तेहरान में ब्रिटेन के मिशन प्रभारी को तलब किया और ‘‘जल्दबाजी में दिए गए इस तरह के अप्रमाणिक, विरोधाभासी’’ बयान के लिए सख्त एतराज जताया। मंत्रालय ने कहा, ‘‘ईरान अपनी रक्षा करेगा और किसी भी दुस्साहस का करारा जवाब देगा।’’ मंत्रालय ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि ब्रिटेन ने बिना किसी ठोस सबूत के ईरान के खिलाफ आरोप लगाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी