लाइव न्यूज़ :

पत्रकारों को धमकियों, हमलों से बचाने के लिए ब्रिटेन ने नेशनल एक्शन प्लान प्रकाशित किया

By भाषा | Updated: March 9, 2021 22:24 IST

Open in App

लंदन, नौ मार्च ब्रिटिश सरकार ने प्रताड़ना, हमलों आदि से पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मंगलवार को देश का पहला नेशनल एक्शन प्लान प्रकाशित किया।

इस योजना में कामकाज के सिलसिले में पत्रकारों को मिलने वाली हिंसक धमकियों, उन्हें डराने-धमकाने के मामलों पर आगे जांच और पुलिस बलों तथा पत्रकारों का प्रशिक्षण शामिल है।

सरकार ने यह कदम पत्रकारों की शिकायतों पर उठाया है जिसमें उन्होंने काम के सिलसिले में धमकियां मिलने, पिटाई किए जाने, चाकू की नोक पर डराने, जबरन बंधक बनाने, बलात्कार और जान से मारने की धमकी आदि की बात कही है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, ‘‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और स्वतंत्र प्रेस हमारे लोकतंत्र का हृदय है और पत्रकारों को बिना डरे अपना काम करने का वातावरण मिलना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केवल अपना काम करने वाले पत्रकारों पर कायराना हमले और प्रताड़ना को जारी नहीं रहने दिया जा सकता । यह कार्ययोजना जनता को सूचनाएं पहुंचाने वालों और सरकार को जिम्मेदार बनाए रखने वालों को सुरक्षित रखने की दिशा में शुरुआत भर है।’’

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस (एनयूजे) की ओर से सर्वेक्षण करने वालों ने नवंबर, 2020 में पाया कि उनके सवालों का जवाब देने वालों में से आधे लोग ऐसे हैं जिन्हें ऑनलाइन गाली-गलौच का सामना करना पड़ा है और करीब एक चौथाई लोग ऐसे हैं जो हमलों के शिकार हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब