लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक और खतरनाक वेरिएंट मिलने से हड़कंप, दक्षिण अफ्रीका से आया संक्रमण, उड़ानों पर रोक

By विनीत कुमार | Updated: December 24, 2020 09:58 IST

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक और नया वेरिएंट मिला है। इसने एक बार फिर ब्रिटेन सहित पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। बताया गया है कि ये नया वेरिएंट दक्षिण अफ्रीका से यात्रा करके आए दो लोगों में मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन में हाल में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के बाद अब सामने आया एक और नया वेरिएंटब्रिटेन के हेल्थ सेक्रेटरी मैट हैनकॉक के अनुसार दक्षिण अफ्रीका से लौटे लोगों में मिला वायरस का नया वेरिएंटब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका की उड़ानों पर लगाई रोक, नए वेरिएंट में 70 प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैलने की क्षमता

ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बीच इस वायरस का एक और वेरिएंट मिला है। ब्रिटेन के हेल्थ सेक्रेटरी मैट हैनकॉक ने इस संबंध में बुधवार को कहा कि वायरस के नए वेरिएंट का कनेक्शन दक्षिण अफ्रीका से है।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य विभाग वे पिछले हफ्ते कहा था वायरस का नया जेनेटिक म्यूटेशन मिला है जो हाल में कोरोना के मामलों में वृद्धि का अहम कारण हो सकता है।

हैनकॉक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'दक्षिण अफ्रीकी की प्रभावशाली जीनोमिक क्षमता का शुक्रिया, जिसके बाद हमने यूके में कोरोनवायरस के एक और नए वेरिएंट से जुड़े दो मामलों का पता लगाया है।' उन्होंने कहा कि दोनों केस पिछले कुछ हफ्तों में दक्षिण अफ्रीका से यात्रा करके आए हैं।

हैनकॉक के अनुसार, 'नया वेरिएंट ज्यादा चिंताजनक है क्योंकि ये तेजी से फैल सकता है और ऐसा लगता है कि हाल में यूके में मिले वेरिएंट से भी आगे म्यूटेट कर चुका है।'

हैनकॉक के अनुसार नए वैरिएंट के संपर्क में आए लोगों और पिछले 15 दिनों में दक्षिण अफ्रीका से लौटे लोगों का पता लगाने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से आने वाली उ़ड़ानों पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

ब्रिटेन के सामने पहले ही बड़ी चुनौती

ब्रिटेन पहले ही कोरोना वायरस के एक म्यूटेटेड स्ट्रेन के फैलाव को रोकने की कोशिश में जुटा है। इस नए स्ट्रेन में 70 प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैलने की क्षमता है। इसे लेकर तमाम रिसर्च भी जारी हैं।

वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद भारत सहित कई देशों ने ब्रिटेश से आने और वहां जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। 

इस बीच ब्रिटेन के वैज्ञानिक दक्षिण पूर्व इंर्लैंड में एक प्रयोगशाला में वायरस के नए स्वरूप की जांच जांच कर रहे हैं। ब्रिटेन में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 36,804 मामले आए। महामारी शुरू होने के बाद से पहली बार ब्रिटेन में एक दिन में इतने मामले आए हैं। 

हालात को देखते हुए क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले ब्रिटेन में कई पाबंदियां लगाई गईं हैं। संक्रमण से बचाव के लिए मौजूदा संशोधित नियमों के तहत कैटेगरी एक से तीन के तहत वाले इलाके में रहने वाले लोग क्रिसमस पर एक दूसरे से मिलजुल सकते हैं। वहीं, कैटेगरी चार के इलाके में रहने वाले लोग घर के सदस्यों के साथ ही क्रिसमस मना पाएंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?