लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने इक्वेटोरियल गिनी, जिम्बाब्वे, वेनेजुएला, इराक के कुछ लोगों पर लगायी पाबंदी

By भाषा | Updated: July 22, 2021 22:40 IST

Open in App

लंदन, 22 जुलाई ब्रिटेन सरकार ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के वैश्विक भ्रष्टाचार रोधी प्रतिबंध व्यवस्था के तहत पांच और लोगों पर प्रतिबंधों की घोषणा की, जिसमें इक्वेटोरियल गिनी के उपराष्ट्रपति और इराक के एक पूर्व गवर्नर भी शामिल हैं।

प्रतिबंध के तहत ब्रिटेन पाबंदी लगाए गए व्यक्तियों के खिलाफ संपत्ति जब्त करने और यात्रा पर प्रतिबंध लगाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे अब ब्रिटेन के बैंकों के माध्यम से अपने पैसे को दूसरी जगह नहीं भेज सकें।

ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने कहा कि यह वैश्विक भ्रष्टाचार रोधी प्रतिबंधों का दूसरा दौर है और उन भ्रष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है, जिन्हें उनके देशों और समुदायों को नुकसान पहुंचाने के दोषी के रूप में देखा जाता है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कहा, ‘‘आज हमने जो कार्रवाई की है, वह उन लोगों को लक्षित करती है, जिन्होंने अपने नागरिकों की कीमत पर धन अर्जित किए हैं।’’

इक्वेटोरियल गिनी के उपराष्ट्रपति तियोदोरो ओबियांग मंगू को देश के धन के दुरुपयोग करते हुए अपने निजी बैंक खातों में रकम जमा करने को लेकर पाबंदी लगायी गयी है। नवाफल हम्मादी अल-सुल्तान को नीनवे प्रांत, इराक के गवर्नर के रूप में गंभीर भ्रष्टाचार में शामिल होने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। उन्होंने सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया और संपत्ति अर्जित की। अल-सुल्तान वर्तमान में इराक में भ्रष्टाचार के अपराधों के लिए पांच साल की जेल की सजा काट रहा है।

जिम्बाब्वे के कारोबारी कुडकवाश रेजिमॉन्ड टैगवीरी और वेनेजुएला के कारोबारियों एलेक्स नैन साब मोरन तथा अलवारो एनरिक पुलिदो वरगास पर भी पाबंदी लगायी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल