लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन : कोविड-19 निगरानी ऐप के अलर्ट से मुश्किल, बड़ी संख्या में लोग पृथकवास को मजबूर

By भाषा | Updated: July 22, 2021 21:17 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 22 जुलाई ब्रिटिश सरकार बृहस्पतिवार को कोविड-19 की वजह से ‘पैनडेमिक’’ के साथ-साथ ‘पिंगडेमिक’ से भी जूझती नजी आई। दरअसल, कोविड-19 मरीजों की निगरानी करने के लिए शुरू किए गए ऐप ने इस महीने के शुरुआती एक हफ्ते में ही करीब 60 हजार लोगों को स्व पृथकवास के लिए चेतावनी संदेश भेजे हैं।

नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) के ऐप द्वारा भेजे जा रहे चेतावनी परामर्श हैं और कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है जैसा कि एनएचएस की जांच और पहचान टीम द्वारा किया गया फोन कॉल होता है। हालांकि, सरकार का निर्देश है कि किसी संक्रमित से संभवत: संपर्क में आने पर भेजे गए चेतावनी संदेश के बाद व्यक्ति 10 दिनों तक स्व पृथकवास में रहे।

वहीं, कारोबार और सुपरमार्केट से लगातार शिकायत बढ़ती जा रही है कि ऐप के अलर्ट संदेश से उनके यहां कर्मचारियों की कमी हो रही है और आवश्यक सेवाएं एवं वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री क्वासी क्वारतेंग ने बीबीसी से कहा, ‘‘अगर आपके पास संदेश आता है तो आपको पृथकवास में चले जाना चाहिए। मैं जानता हूं कि यह चुनौती पेश करता हैं, हमें कर्मचारियों की कमी की खबरें मिल रही है जिसकी हम निगरानी कर रहे हैं लेकिन नियम स्पष्ट है और मेरा मानना है कि उन्हें इसका पालन करना चाहिए।’’

उन्होंने स्वीकार किया कि सरकार बड़े पैमाने पर लोगों के पास संदेश जाने और उनके काम नहीं कर पाने को लेकर चिंतित है और ‘जल्द ही’ अहम सेवाओं में लगे कर्मचारियों को छूट देने संबंधी सूची जारी करने की योजना बना रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘रियायती सूची सीमित होगी क्योंकि निश्चित तौर पर हमें कहीं सीमा तय करनी होगी।’’

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के प्रवक्ता ने कहा कि ऐप वही काम कर रहा है जिसके लिए उसे बनाया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि 16 अगस्त से पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके लोगों के ऐप पर संदेश आने के बावजूद पृथकवास में रहने के निर्देश को खत्म कर दिया जाएगा।

इस बीच ऐप को डाउनलोड करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और एक हफ्ते में संख्या 2,65,23,853 से बढ़कर 2,68,26,748 हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि कई लोगों ने संदेश के डर से ऐप को अपने फोन से हटाया भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल