लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में 80 फीसद वैक्सीनेशन के बावजूद कोरोना की तीसरी लहर, वैक्सीन की डोज से यह पड़ा असर

By अभिषेक पारीक | Updated: June 19, 2021 21:19 IST

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर थम रही है तो उधर ब्रिटेन में डेल्टा स्वरूप के चलते कोविड-19 की तीसरी लहर जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन में डेल्टा स्वरूप के चलते कोविड-19 की तीसरी लहर जारी है।फिन ने कहा कि देश में टीकों और कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के बीच प्रतिस्पर्धा है।सबसे पहले भारत में डेल्टा स्वरूप की पहचान की गई थी।

लंदनः भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर थम रही है तो उधर ब्रिटेन में डेल्टा स्वरूप के चलते कोविड-19 की तीसरी लहर जारी है। टीकाकरण कार्यक्रम पर सरकार को सलाह देने वाले एक विशेषज्ञ ने शनिवार को यह जानकारी दी। टीकाकरण एवं प्रतिरक्षण पर संयुक्त समिति (जेसीवीआई)को सलाह देने वाले प्रोफेसर एडम फिन ने बीबीसी से कहा कि देश में अब टीकों और कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है। सबसे पहले भारत में डेल्टा स्वरूप की पहचान की गई थी। गौरतलब है कि यह स्थिति तब है, जब ब्रिटेन में 80.6 फीसद वयस्क आबादी को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 10,476 नए मामले सामने आए हैं। 

प्रोफेसर फिन ने कहा, 'यह फैलता जा रहा है, शायद हम कुछ आशावादी हो सकते हैं कि यह तेजी से नहीं फैल रहा है, लेकिन फिर भी यह फैल रहा है। इस तरह, निश्चित तौर पर तीसरी लहर जारी है।' उन्होंने कहा, 'हम इस निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं कि टीकाकरण कार्यक्रम, खासतौर पर वृद्ध लोगों को दूसरी खुराक देने, और डेल्टा स्परूप के तीसरी लहर के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है।' उन्होंने कहा, 'जितनी जल्द हम वृद्ध लोगों को दूसरी खुराक दे देंगे, इस बार हम अस्पताल में उतनी कम संख्या में लोगों को भर्ती होते देखेंगे।'

प्रत्येक 540 में से एक डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के नवीनतम आंकड़ों से यह प्रदर्शित होता है कि प्रत्येक 540 संक्रमितों में एक मरीज डेल्टा स्वरूप से संक्रमित है जो देश में अब सबसे तेजी से फैलने वाला वायरस का स्वरूप बन गया है। 

वैक्सीन की डोज घटा रही संक्रमण

पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक टीके की एक खुराक किसी व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और अस्पताल में इलाज कराने की की संभावना,यहां तक कि डेल्टा स्वरूप से संक्रमित होने की स्थिति में भी, 75 प्रतिशत घटा देती है। 

अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 90 फीसद कम

साथ ही , टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 90 प्रतिशत से अधिक घट जाती है। इस बीच, डेल्टा स्वरूप के प्रसार का पता लगाने के लिए दक्षिण लंदन सहित इंग्लैंड के अन्य हिस्सों में जांच बढ़ा दी गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना