लाइव न्यूज़ :

असांज के अमेरिका प्रत्यर्पण पर फैसला सुनाएगी ब्रिटेन की अदालत

By भाषा | Updated: January 2, 2021 20:59 IST

Open in App

लंदन, दो जनवरी (एपी) 'विकिलीक्स' के संस्थापक जूलियन असांज को अमेरिका प्रत्यर्पित करने पर ब्रिटेन की एक अदालत सोमवार को फैसला सुनाएगी। असांज पर अमेरिकी सेना के गोपनीय दस्तावेजों के प्रकाशन का आरोप है।

लंदन की ओल्ड बेली अदालत में जिला न्यायाधीश वेनेसा बैरेट्सर सोमवार सुबह साढ़े दस बजे इस मामले पर फैसला सुनाएंगी। अगर उन्होंने प्रत्यर्पण के अनुरोध को स्वीकार कर लिया, तब गृह मंत्री प्रीति पटेल उस पर अंतिम निर्णय लेंगी।

असांज की संगिनी स्टेला मॉरिस ने ट्विटर के जरिये अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की है कि वह 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद से हटने से पहले असांज को माफी दे दें।

अमेरिकी अभियोजकों ने असांज के खिलाफ जासूसी के आरोप में 17 मामले दर्ज किये हैं। इनमें से कंप्यूटर के दुरुपयोग के एक मामले में उन्हें अधिकतम 175 साल के कारावास की सजा सुनाई जा सकती है।

असांज ने 2012 में ब्रिटेन में इक्वाडोर के दूतावास में शरण ले ली थी। वह सात साल तक दूतावास में रहे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया । वह अप्रैल 2019 से लंदन की बेलमार्श जेल में बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'