लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने जीन संशोधित फसलों के विकास को अनुमति दी

By भाषा | Updated: September 29, 2021 16:50 IST

Open in App

लंदन, 29 सितंबर (एपी) ब्रिटेन की सरकार शोधकर्ताओं को जीन संशोधित तकनीक के इस्तेमाल की अनुमति देने पर विचार कर रही है ताकि वे ऐसी फसल विकसत कर सकें जिससे पैदावार बढ़ सके, कीटनाशकों की आवश्यकता कम हो और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी आए। यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के बाद ब्रिटेन संघ के नियमों का पालन करने के लिए बाध्य नहीं है।

सरकार ने कहा कि जीन संशोधन से वैज्ञानिक तुरंत ऐसी फसलें विकसित कर सकेंगे जो ज्यादा पोषक हों या कीटनाशकों एवं बीमारियों के प्रतिरोधी हों। सरकार ने इस क्षेत्र में वैज्ञानिकों के लिए शोध आसान करने की खातिर यह घोषणा की है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, जीन संशोधन में जीन को एकल प्रजाति के अंदर मिश्रित किया जाता है, जबकि जीन संवर्द्धन में डीएनए को एक प्रजाति से दूसरे प्रजाति में स्थानांतरित किया जाता है।

बहरहाल, यूरोपीय संघ के नियमों के तहत इनका विनियमन इसी तरह से है।

पर्यावरण सचिव जॉर्ज यूस्टिस ने बयान जारी कर कहा, ‘‘जीन संशोधन में जीन से जुड़े संसाधनों का लाभ लेने की क्षमता है, जिसे प्रकृति ने मुहैया कराया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐसा उपकरण है जिससे हमारे समक्ष की सबसे बड़ी चुनौतियों से निपटा जा सकता है जिसमें खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता का नुकसान शामिल है।’’

शिक्षाविदों ने इस निर्णय की सराहना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला