लाइव न्यूज़ :

ब्राजील: पुलिस ने 25 बैंक डकैतों को मार गिराया, छोटे शहरों में अत्याधुनिक हथियारों से डालते थे डाका

By विशाल कुमार | Updated: November 1, 2021 11:31 IST

डकैतों के पास से राइफल्स, ग्रेनेड्स और बड़ी संख्या में हथियारों के साथ चोरी की गाड़ियां भी बरामद हुई हैं. पुलिस का कहना है कि इस तरह के गिरोह अक्सर चोरी के बाद सड़कों का रास्ता जाम करने के लिए चोरी के वाहनों में आग लगा देते हैं जिससे पुलिस के लिए उनका पीछा करना कठिन हो जाता है.

Open in App
ठळक मुद्देडकैतों का समूह मिनास गेरैस राज्य में कई स्थानीय बैंक शाखाओं पर हमले की तैयारी कर रहा था.50 पुलिसकर्मियों के संयुक्त अभियान में डकैतों को दो अलग-अलग जगहों पर मार गिराया.डकैतों के पास से राइफल्स, ग्रेनेड्स के साथ चोरी की गाड़ियां बरामद हुईं.

रियो डि जनेरियो: कई सालों से ब्राजील के छोटे और उपनगरीय शहरों में अत्याधुनिक हथियारों के सहारे बैंक डकैती डालने वाले एक समूह के कम से कम 25 डकैतों को ब्राजील की पुलिस ने एक बड़े अभियान में मार गिराया है.

पुलिस का कहना है कि ये डकैत मिनास गेरैस राज्य के वर्गिहा में कई स्थानीय बैंक शाखाओं पर हमले की तैयारी कर रहे थे और इसी दौरान रविवार तड़के एक बड़ा अभियान चलाते हुए उन्हें मार गिराया गया.

मिनास गेरैस राज्य पुलिस और संघीय राजमार्ग पुलिस के 50 सदस्यों के एक संयुक्त अभियान में पुलिस ने इन डकैतों को दो अलग-अलग जगहों पर मार गिराया. 

पहले जगह पर 18 तो दूसरे जगह पर सात डकैतों को मार गिराया गया. पुलिस का मानना है कि यह अभियान इतिहास में दर्ज हो जाएगा.

डकैतों के पास से राइफल्स, ग्रेनेड्स और बड़ी संख्या में हथियारों के साथ चोरी की गाड़ियां भी बरामद हुई हैं.

पुलिस का कहना है कि इस तरह के गिरोह अक्सर चोरी के बाद सड़कों का रास्ता जाम करने के लिए चोरी के वाहनों में आग लगा देते हैं जिससे पुलिस के लिए उनका पीछा करना कठिन हो जाता है.

अगस्त में साओ पाउलो राज्य के अराकातुबा शहर में एक गिरोह ने ड्रोन, विस्फोटक और बंधकों का इस्तेमाल करके एक डकैती को अंजाम दिया था जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी.

इसी तरह दिसंबर 2020 में गैंगस्टरों ने दक्षिणी शहर क्रिसिस्मा को घेर लिया था और वाहनों को आग लगा दी थी. उन्होंने सरकारी कर्मचारियों का अपहरण कर लिया, एक बैंक में विस्फोट कर दिया और दो घंटे तक गोलीबारी करते रहे.

टॅग्स :BrazilPoliceBank
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल