लाइव न्यूज़ :

ब्राजील: रियो डी जिनेरियो के एक अस्पताल में लगी भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: September 14, 2019 10:24 IST

इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन की निदेशक गैब्रिएला ग्रेस ने बताया कि ज्यादातर पीड़ितों की दम घुटने से मौत हुई क्योंकि वार्डों में धुआं भर गया था।

Open in App

ब्राजील के रियो डी जिनेरियो शहर के एक अस्पताल में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और अस्पताल कर्मचारियों को मरीजों को बिस्तर तथा व्हीलचेयर्स पर बाहर सड़कों पर लाना पड़ा। मृतकों में से कई बुजुर्ग हैं।

दमकल विभाग ने बताया कि बेडिम अस्पताल में रात भर आग बुझाने में जुटे रहे चार दमकल कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और करीब 90 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेजा गया है। यह घटना बृहस्पतिवार रात की है। आग से बचने के लिए लोगों ने चादरों से एक रस्सी बनायी और बाहर निकलने की कोशिश की।

इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन की निदेशक गैब्रिएला ग्रेस ने बताया कि ज्यादातर पीड़ितों की दम घुटने से मौत हुई क्योंकि वार्डों में धुआं भर गया था। आग लगने के कारण जीवन रक्षक प्रणाली ने काम करना बंद कर दिया था, उससे भी कुछ लोगों की मौत हुई।

पुलिस की एक प्रवक्ता कैमिला डोनेटो ने बताया कि दमकलकर्मियों ने शुक्रवार सुबह अस्पताल में पुलिसकर्मियों के जाने के लिए रास्ता बनाया। वे मामले की जांच कर रहे हैं।

 

टॅग्स :अग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

क्राइम अलर्टदिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना