लाइव न्यूज़ :

डाउनिंग स्ट्रीट विवाद के बीच बोरिस जॉनसन के वरिष्ठ अश्वेत सलाहकार ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: April 1, 2021 20:25 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, एक अप्रैल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के वरिष्ठतम अश्वेत सलाहकार सैम्युएल कासुमु ने सिविल सोसाइटी एंड कम्युनिटीज के विशेष सलाहकार के अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सरकार की विवादास्पद नस्लीय समीक्षा जारी होने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को यह मामला सामने आया है।

कासुमु का इस्तीफा एक मई से प्रभावी होगा।

हालांकि, डाउनिंग स्ट्रीट ने उस खबर को "पूरी तरह से गलत" बताकर खारिज कर दिया है कि यह इस्तीफा नस्लीय और जातीय असमानता (सीआरईडी) रिपोर्ट से जुड़ा है, जिसमें यह निष्कर्ष निकाला गया था कि ब्रिटेन एक संरचनात्मक रूप से नस्लवादी राष्ट्र नहीं है लेकिन यह स्पष्ट है कि नस्लवाद देश में एक वास्तविकता बन गया है।

यह दावा किया गया है कि डाउनिंग स्ट्रीट के भीतर कुछ समय से चल रहे तनाव के कारण कासुमु ने इस्तीफा दिया है और यह सीधे तौर पर अति विवादित रिपोर्ट से जुड़ा नहीं है।

डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा, "कासुमु ने अपने समय के दौरान बहुत ही मूल्यवान भूमिका निभाई है।"

प्रवक्ता ने कहा, “जैसा कि उन्होंने पहले बताया था कि वह मई में अपना पद छोड़ेंगे। कई महीनों से उनकी यह योजना थी और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसी अफवाहें कि इस सप्ताह लिया गया उनका यह निर्णय सीआरईडी रिपोर्ट से जुड़ा है, जो पूरी तरह से गलत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी