लाइव न्यूज़ :

बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 के कारण भारत यात्रा की अवधि कम की

By भाषा | Updated: April 15, 2021 00:25 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 14 अप्रैल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के कारण इस महीने के अंत में प्रस्तावित नई दिल्ली की अपनी यात्रा की अवधि कम कर दी। डाउनिंग स्ट्रीट ने बुधवार को यह जानकारी दी।

योजनाबद्ध कार्यक्रम के अनुसार, जॉनसन की भारत यात्रा 26 अप्रैल से शुरू होने वाली है। इसमें ब्रिटेन-भारत संवर्धित व्यापार साझेदारी को अंतिम रूप देना शामिल है।

हालांकि, भारत में महामारी की स्थिति बदतर होने के साथ ही यात्रा कार्यक्रम को फिर से संशोधित किया गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता सहित उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय बातचीत का प्रमुख हिस्सा अब 26 अप्रैल को दिल्ली तक सीमित रहेगा।

10 डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री के प्रवक्ता कहा, ‘‘हम भारत में कोविड की स्थिति के मद्देनजर प्रधानमंत्री की आगामी यात्रा को लेकर भारत सरकार के साथ निकट संपर्क में हैं। इन चर्चाओं के परिणामस्वरूप, प्रधानमंत्री ने इस महीने के अंत में नई दिल्ली की अपनी यात्रा की अवधि को कम करने का निर्णय लिया है।’’

अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम भारत सरकार और भारतीय व्यापार जगत के नेताओं के साथ उच्च स्तरीय चर्चा पर केंद्रित होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम आने वाले समय में और विवरण देंगे लेकिन इस यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक शामिल होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब