लाइव न्यूज़ :

लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन के पीएम पद पर फिर से बोरिस जॉनसन की नजर

By रुस्तम राणा | Updated: October 20, 2022 20:41 IST

टाइम्स के राजनीतिक संपादक स्टीवन स्विनफोर्ड ने ट्विटर पर कहा कि लिज ट्रस के इस्तीफा देने के बाद बोरिस जॉनसन पीएम पद की रेस में खड़े होने के लिए आवाज उठा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबोरिस जॉनसन के दोबारा पीएम बनने की इच्छा को लेकर टाइम्स के राजनीतिक संपादक स्टीवन स्विनफोर्ड ने ट्विटर पर लिखा ब्रिटेन में एक सियासी ड्रामे के बाद, बोरिस जॉनसन ने यूके की कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में इस्तीफा दिया थालिज ट्रस ने भारी दबाव के चलते गुरुवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है

लंदन: लिज ट्रस के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद एकबार फिर से यह सवाल उठने लगा है कि यूके का अगला पीएम कौन होगा? ट्रस ने भारी दबाव के चलते गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एक रिपोर्ट के चलते बताया गया कि पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कंजर्वेटिव पार्टी नेतृत्व की प्रतियोगिता में दोबारा पीएम की रेस में खड़े हो सकते हैं। 

टाइम्स के राजनीतिक संपादक स्टीवन स्विनफोर्ड ने ट्विटर पर कहा, "वह (जॉनसन) आवाज उठा रहे हैं, लेकिन कहा जाता है कि यह राष्ट्रीय हित का मामला है।" बताते चलें कि ब्रिटेन में एक सियासी ड्रामे के बाद, बोरिस जॉनसन ने यूके की कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में इस्तीफा दे दिया था और उनके बाद ट्रस पीएम बनाया गया था।

बोरिस जॉनसन अपने इस्तीफे के दौरान कहा था कि यह स्पष्ट रूप से संसदीय कंजर्वेटिव पार्टी की इच्छा है कि उस पार्टी का एक नया नेता और एक नया प्रधानमंत्री होना चाहिए।" जॉनसन ने यूके के प्रधानमंत्री के रूप में अपने अनुभव को लेकर कहा था कि वह दुनिया में सबसे अच्छी नौकरी छोड़ने के लिए उन्हें दुख है।

इस्तीफा देते ही ट्रस ने सबसे कम समय के लिए ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनने का खिताब भी हासिल कर लिया है। महज 45 दिनों का ही उनका कार्यकाल रहा। अपनी गलत आर्थिक नीतियों के चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। ट्रस से पहले बुधवार को उनकी गृह मंत्री ंसुएला ब्रेवरमैन ने भी अपना इस्तीफा दे दिया था। 

टॅग्स :बोरिस जॉनसनब्रिटेनलिज ट्रस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!