लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन: बोरिस जॉनसन ने उठाया आश्चर्यजनक कदम, पीएम पद के रेस से बाहर होने का किया ऐलान, जीत के बेहद नजदीक पहुंचे ऋषि सुनक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2022 10:22 IST

पीएम पद के रेस से खुद को बाहर करने पर बोलते हुए ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा, ‘‘102 नामांकन की बहुत उच्च बाधा को पार कर लिया है, लेकिन वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि यह इसके लिए सही समय नहीं है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ने एक आश्चर्यजनक कदम उठाया है। उन्होंने पीएम पद के रेस से खुद को बाहर कर लिया है। ऐसे में भारतीय मूल के ऋषि सुनक के पीएम बनने की अटकले तेज हो गई है।

लंदन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद पर पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के दावेदारी से इनकार करने के बाद भारतीय मूल के नेता ऋषि सुनक की कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व पर काबिज होने की संभावना सोमवार को और प्रबल हो गई है। 

पूर्व प्रधानमंत्री ने रविवार की रात को यह कहते हुए प्रधानमंत्री पद की दौड़ से खुद को अलग कर लिया कि वापसी (प्रधानमंत्री पद पर वापसी) के लिए ‘‘यह सही समय नहीं है’’। इससे सुनक के लिए दिवाली पर जीत की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

देश की अर्थव्यवस्था को ठीक करना चाहते है- ऋषि सुनक

इस पर बोलते हुए 42 वर्षीय पूर्व चांसलर ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए कहा था कि वह ‘‘देश की अर्थव्यवस्था को ठीक करने, अपनी पार्टी को एकजुट करने और देश के लिए काम करना चाहते हैं’’। उन्होंने 100-सांसदों की सीमा को आराम से पार कर प्रतिस्पर्धा में एक ठोस बढ़त हासिल की है। 

प्रधानमंत्री पद की दौड़ में एकमात्र प्रतिस्पर्धी ब्रिटिश संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ की नेता पेनी मोर्डंट 100 सांसदों के लक्ष्य को पार करने के करीब पहुंच गई हैं, जिससे यह संभावना बन सकती है कि पूर्व वित्त मंत्री को सोमवार शाम को जल्द से जल्द नया नेता घोषित किया जा सकता है। 

समस्याओं के समाधान के लिए एक मौका चाहते है ऋषि

अगर, सुनक और मोर्डंट दोनों अंतिम सूची में जगह बनाते हैं, तो वे 1,70,000 कंजरवेटिव सदस्यों के ऑनलाइन मतदान की दिशा में आगे बढ़ेंगे। सुनक पिछले महीने हुए पार्टी नेतृत्व पद के चुनाव में निवर्तमान प्रधानमंत्री लिज ट्रस से हार गए थे। 

ट्रस ने कंजरवेटिव पार्टी में अपने नेतृत्व के खिलाफ खुले विद्रोह के बाद सिर्फ 45 दिनों के बाद गुरुवार को उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी थी। आपको बता दें कि सुनक ने अपने हालिया चुनाव प्रचार अभियान में कहा, ‘‘मैं आप सभी से हमारी समस्याओं के समाधान का एक अवसर देने का अनुरोध कर रहा हूं।’’ 

100 सांसदों की सीमा पार कर लिया हूं-बोरिस जॉनसन 

55 साल के जॉनसन ने दावा किया कि उन्होंने 100 सांसदों की सीमा पार कर ली है, लेकिन टोरी (कंजरवेटिव) पार्टी की एकता के हित में उन्होंने आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है। 

बोरिस जॉनसन ने क्या खुलासा किया है

एक बयान में जॉनसन ने कहा कि उन्होंने ‘‘102 नामांकन की बहुत उच्च बाधा को पार कर लिया है’’, लेकिन वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि यह इसके लिए सही समय नहीं है’’।  

टॅग्स :ब्रिटेनबोरिस जॉनसनRishi Sunak
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल