लाइव न्यूज़ :

बर्फीले तूफान की चपेट में अमेरिका, लगभग 60 लोगों की मौत, देश के कई हिस्सों में भीषण ठंड जारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 27, 2022 10:35 IST

सर्दी के तूफान ने कम से कम 60 लोगों की जान ले ली है और अमेरिका में विंटर स्टॉर्म के तेज होने के कारण और अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में सर्दी के तूफान ने कम से कम 60 लोगों की जान ले ली हैअमेरिका में विंटर स्टॉर्म के तेज होने के कारण और अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका हैभीषण सर्दी के तूफान ने बड़े पैमाने पर व्यवधान और गिरते तापमान, बर्फीले तूफान की स्थिति और भयंकर हवाओं का कारण बना है

न्यूयॉर्क: सर्दी के तूफान ने कम से कम 60 लोगों की जान ले ली है और अमेरिका में विंटर स्टॉर्म के तेज होने के कारण और अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। भीषण सर्दी के तूफान ने बड़े पैमाने पर व्यवधान और गिरते तापमान, बर्फीले तूफान की स्थिति और भयंकर हवाओं का कारण बना है। हालत और खराब होने की उम्मीद है।

अमेरिका में आए बर्फीले तूफान के चलते देश के कई हिस्सों में भीषण ठंड जारी है। पश्चिमी न्यूयॉर्क में लोगों को भारी हिमपात का सामना करना पड़ रहा है। तूफान और हिमपात ने बफेलो के लिए भी स्थिति कठिन कर दी है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, मंगलवार तक पश्चिमी न्यूयॉर्क के कुछ इलाकों में नौ इंच तक बर्फ गिर सकती है। 

एरी काउंटी के कार्यकारी अधिकारी मार्क पोलोनकार्ज़ ने कहा, "यह अभी थमने नहीं वाला। यह संभवत: हमारे जीवन का सबसे खतरनाक तूफान है।" अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी न्यूयॉर्क में बर्फीले तूफान का जबरदस्त असर देखा गया। 

बर्फ की मोटी चादर बिछ जाने के कारण मोटर चालक फंसे रहे, बिजली गुल रही और आपातकालीन कर्मचारियों को बर्फबारी से प्रभावित घरों के निवासियों और अटकी कारों तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। देश की लगभग 60 प्रतिशत आबादी को ठंड के मौसम संबंधी किसी न किसी परेशानी का सामना कर रही है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अमेरिकाविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट