लाइव न्यूज़ :

काबुल में बम धमाके, गोलीबारी में तीन लोगों की मौत : अफगान अधिकारी

By भाषा | Updated: December 23, 2020 20:01 IST

Open in App

काबुल, 23 दिसंबर (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को हुए धमाके और गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जिनमें से एक स्वतंत्र अफगान चुनाव निगरानीकर्ता समूह के प्रमुख थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अफगानिस्तान में हिंसा की यह नवीनतम घटना है और ये हमले ऐसे समय हुए हैं जब तालिबान और अफगान सरकार के वार्ताकार कतर में दो दशक पुराने युद्ध की समाप्ति के उद्देश्य से शांति समझौता करने का प्रयास कर रहे हैं।

काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता फिरदौस फरामर्ज ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने गैर सरकारी ‘फ्री ऐंड फेयर इलेक्शन फोरम ऑफ अफगानिस्तान’ (एफईएफए) के कार्यकारी निदेशक युसूफ रशीद की गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि रशीद की हत्या उस समय की गई जब वह एफईएफए के कार्यालय जाने के लिए निकले थे। इस हमले में उनका वाहन चालक भी घायल हुआ था जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और अमेरिका के कार्यवाहक राजदूत और कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने रशीद पर हमले की निंदा की।

गनी ने एक बयान में कहा कि रशीद ने लोकतंत्र को संस्थागत बनाने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के प्रयास में कई साल बिताए।

उन्होंने कहा, “ऐसे हमलों को अंजाम देकर दुश्मन मौजूदा अफगानिस्तान को पीछे नहीं पहुंचा सकता जिसने लोगों के अथक प्रयासों और बलिदान से हालिया प्रगति और उपलब्धियां हासिल की हैं।”

अफगानिस्तान में अमेरिकी राजनयिक रॉस विल्सन ने ट्वीट किया कि रशीद देश में प्रतिनिधि लोकतंत्र के समर्पित व दृढ़ पैरोकार थे।

उन्होंने कहा, “उन्होंने सालों तक स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिये अथक प्रयास किये जिसमें सभी अफगानों की सहभागिता हो। उनकी मौत परिवार, मित्रों और राष्ट्र का नुकसान है।”

फरामर्ज ने बताया कि एक अलग घटना में बुधवार को काबुल के पूर्वी इलाके में पुलिस के वाहन को निशाना बनाकर बम धमाका किया गया जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

तत्काल इन हमलों की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है लेकिन काबुल में हाल में हुए आतंकी हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट लेता रहा है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को काबुल में सड़क पर बम धमाके की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी जिसकी चपेट में एक वाहन आ गया था और उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से तीन चिकित्सक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी