लाइव न्यूज़ :

रूस में विमान हादसे में मरने वाले सभी लोगों के शव मिले

By भाषा | Updated: July 9, 2021 15:23 IST

Open in App

मास्को, नौ जुलाई (एपी) रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में एक विमान हादसे में मरने वाले सभी 28 लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विमान के ब्लैक बॉक्स में से एक शव को बरामद कर लिया गया है।

एंतोनोव एएन-26 विमान मंगलवार को पलाना के कमचातका क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। खराब मौसम के कारण विमान रडार से ओझल हो गया था। विमान पेत्रोपावलोव्स्क-कमचात्स्की से पलाना जा रहा था। विमान में सवार 22 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों में से कोई भी जीवित नहीं बचा।

विमान का मुख्य हिस्सा मंगलवार शाम को एक पहाड़ की तलहटी में मिला था और बाकी हिस्सा ओखोत्स्क समुद्र में तैरता हुआ मिला था। राहत एवं बचाव दल को बुधवार को 19 लोगों के शव मिले थे और शेष शव शुक्रवार को मिले। इसके अलावा विमान के दो ब्लैक बॉक्स में से एक को बरामद किया गया है। हालांकि, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि बरामद किया गया ब्लैक बॉक्स ‘वॉयस रिकॉर्डर’ था या ‘फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर’।

रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ की खबर के अनुसार कमचातका एविएशन एंटरप्राइज का एक एंतोनोव एएन-28 विमान 2012 में पेत्रोपावलोव्स्क-कमचात्स्की से उसी मार्ग पर उड़ान भरने के दौरान पलाना में उतरने से पहले पर्वतीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिस मार्ग पर मंगलवार को हादसा हुआ था। उस विमान में 14 लोग सवार थे, जिनमें से 10 की मौत हो गयी थी। घटना में मारे गये दोनों पायलट के खून के नमूने में शराब के अंश मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात