नेपाल में करनाली नदी में नाव डूबी, छह लापता
By भाषा | Updated: August 1, 2021 22:30 IST2021-08-01T22:30:36+5:302021-08-01T22:30:36+5:30

नेपाल में करनाली नदी में नाव डूबी, छह लापता
काठमांडू, एक अगस्त पश्चिमी नेपाल में रविवार को करनाली नदी में एक नाव डूबने से उसमें सवार तीन बच्चों समेत कम के कम छह लोग लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह हादसा तब हुआ जब पश्चिमी नेपाल में यह लोग कैलाली की मोहनयाल ग्रामीण नगरपालिका से नाव के जरिये सुरखेत के चौकुने ग्रामीण नगरपालिका की तरफ जा रहे थे।
अधिकारियों के मुताबिक बच्चे अपनी मां के साथ ही थे और वे नगरपालिका पर कोविड-19 का टीका लगवाने जा रहे थे। यह लोग जिस नाव में सवार थे वह रविवार 11 बजे हादसे का शिकार हुई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।