लाइव न्यूज़ :

इंग्लिश चैनल में डूबी नौका, कम से कम 31 की मौत

By भाषा | Updated: November 25, 2021 01:15 IST

Open in App

पेरिस, 24 नवंबर (एपी) इंग्लिश चैनल में बुधवार को एक नौका डूबने से उसमें सवार ब्रिटेन जा रहे कम से कम 31 प्रवासियों की मौत हो गई। फ्रांस के गृह मंत्री ने इसे प्रवासियों की सबसे बड़ी त्रासदी करार दिया है।

गृह मंत्री जेराल्ड दरमानिन ने कहा कि माना जा रहा है कि नौका पर 34 लोग सवार थे जिनमें से 31 के शव मिले हैं और दो लोग जीवित पाए गए हैं। एक व्यक्ति अब भी लापता है। बुधवार शाम तक संयुक्त रूप से फ्रांस और ब्रिटिश बचावकर्मी जीवित लोगों की तलाश कर रहे थे।

यात्री किस देश के नागरिक थे यह नहीं बताया गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने सरकार की आपदा समिति की बैठक बुलाई है और फ्रांस के गृह मंत्री हादसे में जीवित बचे लोगों से कैले के अस्पताल में मिलने गए। फ्रांस के गृह मंत्री ने कहा कि इस घटना के संबंध में चार संदिग्ध मानव तस्करों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?