लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत स्थित बाजार में विस्फोट,13 लोग घायल, उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीरानशाह में भी आत्मघाती हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2022 07:07 IST

जियो न्यूज ने बताया कि एक दिन पहले, लक्की मरवत इलाके के बरगाई पुलिस स्टेशन पर रात भर हुए आतंकवादी हमले में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देचूंकि रात का समय था, इसलिए आसपास कम लोग थे और ज्यादातर दुकानें बंद थीं।पुलिस इलाके में पहुंच गई है और घेराबंदी कर दी है।घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

कराचीः पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले के एक बाजार में सोमवार को हुए विस्फोट में कम से कम 13 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विस्फोटक बाजार में खड़ी एक मोटरसाइकिल पर रखा था और रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किया गया।

अधिकारी ने कहा, “चूंकि रात का समय था, इसलिए आसपास कम लोग थे और ज्यादातर दुकानें बंद थीं, इसलिए ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।” उन्होंने कहा, “पुलिस इलाके में पहुंच गई है और घेराबंदी कर दी है।” घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल (टीचिंग अस्पताल में) ले जाया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

जियो न्यूज ने बताया कि एक दिन पहले, लक्की मरवत इलाके के बरगाई पुलिस स्टेशन पर रात भर हुए आतंकवादी हमले में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे।

एक विदेशी समाचार एजेंसी के अनुसार, बन्नू में आतंकवाद-रोधी विभाग (CTD) के परिसर में एक आतंकवादी हमला भी हुआ था, जहाँ तहरीक-ए-तालिबानपाकिस्तान ने एक दिन पहले देश का उत्तर पश्चिम में आतंकवाद-रोधी सुविधा का नियंत्रण जब्त करने के बाद कई सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना रखा था।

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीरानशाह में आत्मघाती हमला

उधर, पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीरानशाह में सोमवार को हुए आत्मघाती हमले में एक सैनिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि उत्तरी वजीरिस्तान कबाइली जिले के मीरानशाह इलाके में थॉल पुल पर एक आत्मघाती हमलावर सेना के वाहन से जा टकराया। सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर दिया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बयान में कहा गया है कि आत्मघाती हमले में नायक रैंक के 33 वर्षीय कर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :पाकिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा