लाइव न्यूज़ :

बिल गेट्स ने लोगों से टीका लगवाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: December 22, 2021 13:45 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 22 दिसंबर माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने लोगों से गंभीर रूप से बीमार होने से बचने के लिए जल्दी से अपना टीकाकरण करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने आगाह किया कि ओमीक्रोन प्रकार के मामले बढ़ना "महामारी के सबसे बुरे हिस्सा" के रूप में उभर सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप डेल्टा स्वरूप से तेजी से फैल रहा है और यह पहले से टीका लगवा चुके लोगों या कोविड-19 से उबर चुके लोगों में संक्रमण का कारण बन रहा है।

गेट्स (66) ने मंगलवार को कहा, "मुझे पता है कि कोविड के एक और मंडराते खतरे के बीच छुट्टियों के मौसम का आना निराशाजनक है। लेकिन यह हमेशा ऐसा नहीं रहेगा। किसी दिन महामारी समाप्त हो जाएगी, और बेहतर होगा कि हम एक-दूसरे की देखभाल करें। वह समय जल्दी आयेगा।"

अरबपति परोपकारी ने ट्वीट किया, “जैसे ही लग रहा था कि जीवन सामान्य होने वाला है, अब हम वैश्विक महामारी के बुरे दौर में प्रवेश कर रहे हैं। ओमीक्रोन हम सबको प्रभावित करेगा। मेरे जिन करीब दोस्तों को अब संक्रमण हो गया है और मैंने अपनी छुट्टियों की ज्यादातर योजनाएं रद्द कर दी हैं।”

गेट्स की संस्था (बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन) कोविड-19 टीकों को विकसित करने और वितरित करने के प्रयास का हिस्सा रही है। उन्होंने कहा कि बूस्टर मिलने से सबसे अच्छी सुरक्षा मिलती है।

गेट्स ने ट्वीट किया, “सबसे बड़ी अज्ञात बात यह है कि ओमीक्रोन आपको कितना बीमार बना सकता है। हमें इसे गंभीरता से लेना होगा जब तक कि हमें इसके बारे में ज्यादा नहीं पता चल जाता। भले ही यह डेल्टा की तुलना में उसका आधा भयावह हो लेकिन हमें सबसे बुरा उछाल देखने को मिल सकता है क्योंकि यह बहुत संक्रामक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब