लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की इमरान सरकार पर भड़के बिलावन भुट्टो, पूछा- 'दूसरे देशों पर हमले करने वाले आतंकी आजाद क्यों?

By विनीत कुमार | Updated: March 14, 2019 11:42 IST

बिलावन भुट्टो का यह बयान उस समय आया है जब इमरान खान यह दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल आतंक के लिए नहीं किया जाएगा।

Open in App

बिलावल भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तान में आतंकी संगठनों पर कोई कार्रवाई नहीं किये जाने को लेकर इमरान खान की सरकार पर निशाना साधा है। पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल ने यह बात बुधवार को सिंध एसेंबली के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कही। बिलावल पाकिस्तान में विपक्ष के शीर्ष नेताओं में से एक हैं और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के चेयरमैन हैं।

बिलावल भुट्टो ने अपनी मां बेनजीर और पिता आसिफ अली जरदारी का भी जिक्र किया और कहा कि जब सियासत के लोगों को बेवजह तरीके से परेशान कर सजा दी जा सकती है तो फिर उनके खिलाफ कदम क्यों नहीं उठाया जाता जो बच्चों को मार रहे हैं और दूसरे देशों में हमले करवा रहे हैं। 

गौरतलब है कि पुलवामा हमला और फिर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की कार्रवाई से दोनों देशों के बीच तनातनी बनी हुई है। पाक पीएम इमरान खान ने हाल में दावा था कि पाकिस्तान की जमीन का किसी आतंकी संगठन द्वारा इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। हालांकि, बिलावाल ने आरोप लगाया कि इमरान की सरकार में ही कम से कम तीन मंत्री ऐसे हैं जिनका प्रतिबंधित ग्रुपों से नाता है। 

बता दें कि पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गये थे। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट क्षेत्र में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया था। दूसरी ओर चीन मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने की कोशिशों पर भारत को चौथी बार झटका दे चुका है।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट