लाइव न्यूज़ :

बिजेंजो पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री चुने गए

By भाषा | Updated: October 29, 2021 19:54 IST

Open in App

(नाम में सुधार के साथ)

क्वेटा (पाकिस्तान), 29 अक्टूबर बलूचिस्तान अवामी पार्टी के नेता मीर अब्दुल कुद्दूस बिजेंजो को पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान का शुक्रवार को नया मुख्यमंत्री चुना गया। उनका चुनाव पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री जाम कमाल खान आल्यानी के इस्तीफे के पांच दिन बाद हुआ है।

आल्यानी ने रविवार को बलूचिस्तान के गवर्नर सैयद जहूर अहमद आगा को इस्तीफा सौंपा था। उन्होंने यह कदम विधानसभा में इस महीने के शुरुआत में विकास के लिए धन आंवटन को लेकर उनकी सरकार के खिलाफ पेश अविश्वास मत पारित होने के बाद उठाया था।

बिजेंजो प्रभावशाली राजनीतिक और कबायली परिवार से आते हैं और विधानसभा में उन्होंने 64 सदस्यों में से 39 का समर्थन प्राप्त किया। वह दूसरी बार मुख्यमंत्री चुने गए हैं। इससे पहले वह जनवरी से जुलाई 2018 में सूबे का नेतृत्व कर चुके हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि गवर्नर आगा क्वेटा में शाम को बलूचिस्तान के गवर्नर हाउस में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?