लाइव न्यूज़ :

बाइडन न्याय विभाग को पत्रकारों के फोन रिकॉर्ड हासिल नहीं करने देंगे

By भाषा | Updated: May 22, 2021 10:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 मई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह न्याय विभाग को पत्रकारों के फोन रिकॉर्ड और ईमेल हासिल नहीं करने देंगे क्योंकि यह परिपाटी ‘‘गलत’’ है।

उन्होंने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक पत्रकार से कहा, ‘‘बिलकुल, यह गलत है। यह पूरी तरह गलत है।’’

उनकी यह टिप्पणी तब आई है जब सीएनएन ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन के तहत न्याय विभाग ने उसके एक पत्रकार के 2017 के फोन रिकॉर्ड गुप्त रूप से हासिल किए। पिछले अमेरिकी प्रशासन के दौरान पत्रकारों के सूत्रों का पता लगाने के उद्देश्य से शुरू की गई जांच के लीक होने की कड़ी में यह एक नया खुलासा है।

वाशिंगटन पोस्ट ने भी यह खुलासा किया था कि न्याय विभाग ने रूसी जांच के मामले को कवर करनेवाले उसके तीन पत्रकारों के फोन रिकॉर्ड पिछले साल हासिल किए थे।

यह पूछने पर कि क्या वह न्याय विभाग द्वारा पत्रकारों के फोन रिकॉर्ड हासिल किए जाने पर रोक लगाएंगे, बाइडन ने कहा, ‘‘मैं इसे होने नहीं दूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'