लाइव न्यूज़ :

बाइडन व्हाइट हाउस में जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार की मेजबानी करेंगे

By भाषा | Updated: May 22, 2021 11:17 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 मई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मिनियापोलिस में श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों मारे गए जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार को उसकी पहली बरसी पर व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को बताया था कि राष्ट्रपति बाइडन फ्लॉयड की पहली बरसी मनाएंगे लेकिन उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

फ्लॉइड की मौत 25 मई, 2020 को हुई थी जब मिनियापोलिस के पूर्व अधिकारी डेरेक शॉविन ने फ्लॉइड की गर्दन पर नौ मिनट तक अपना घुटना रखा जबकि फ्लॉयड गुहार लगाता रहा कि वह सांस नहीं ले पा रहा है। फ्लॉयड की मौत के बाद देश भर में प्रणालीगत नस्लवाद पर बड़ी बहस छिड़ गई और पुलिस बल में सुधार के लिए बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए। शॉविन को पिछले महीने ही फ्लॉयड मौत मामले में दोषी ठहराया गया है।

व्हाइट हाउस में फ्लॉयड के परिवार की मेजबानी करने की बाइडन की योजना ऐसे में आई है जब फ्लॉयड के नाम पर पुलिस सुधार विधेयक -जॉर्ज फ्लॉयड जस्टिस इन पोलिसिंग एक्ट- पर केंद्रित बातचीत कैपिटल हिल में ठप पड़ी है। बाइडन ने पहले इस विधेयक के पारित होने की समय सीमा फ्लॉयड की बरसी रखी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'