लाइव न्यूज़ :

विमान पर सीढ़ियां चढ़ते समय एक, दो नहीं तीन बार फिसले जो बाइडन, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: March 20, 2021 10:33 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जो बाइडन विमान पर चढ़ने के दौरान तीन बार फिसलते दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजो बाइडन सुरक्षित अपने वाहन में सवार हो गए थे।इस घटना में अमेरिकी राष्ट्रपति को चोट लगने की खबर नहीं है।

नई दिल्ली: इस समय अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जो बाइडन एक, दो नहीं बल्कि विमान पर सीढ़ियां चढ़ते समय तीन-तीन बार फिसल जाते हैं।

एक बार फिसलने के बाद जो बाइडन संभलकर आगे बढ़ते हैं। तभी दूसरी बार और फिर तीसरी बार फिसल जाते हैं। हालांकि, इस घटना में अमेरिकी राष्ट्रपति को चोट लगने की खबर नहीं है। बाइडन सुरक्षित अपने वाहन में सवार हो गए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अटलांटा जाने के लिए विमान में सवार हो रहे थे

स्काई न्यूज के मुताबिक, यह घटना उस वक्त की है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अटलांटा जाने के लिए विमान में सवार हो रहे थे। माना जा रहा है कि अटलांटा में वह एशियन-अमेरिकी समुदाय के नेताओं से मुलाकात करेंगे। 

जो बाइडेन विमान की सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त अपना संतुलन खो देते हैं

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जो बाइडेन विमान की सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त अपना संतुलन खो देते हैं और गलत कदम पड़ने की वजह से तीन बार गिरते हैं। दो बार तो हाथ के बल पर उठ जाते हैं, मगर तीसरी बार उन्हें अपने घुटने के बल उठना पड़ता है। हालांकि, वह खुद को किसी तरह संभाल लेते हैं और उठकर सीढ़ियां चढ़ जाते हैं। 

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिकासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा