लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति चुने जाने के पर बाइडेन अमेरिका के जख्म भरेंगे : पूर्व सर्जन जनरल विवेक मूर्ति

By भाषा | Updated: August 21, 2020 17:48 IST

विवेक मूर्ति ने कहा है कि अमेरिकियों को ऐसे नेता की जरूरत है जो लोगों के साथ मिलकर देश की प्रगति के लिये काम करे।

Open in App
ठळक मुद्देमूर्ति ने अमेरिका के 19वें सर्जन जनरल के तौर पर दिसंबर 2014 से अप्रैल 2017 तक सेवा दी हैमूर्ति ओबामा प्रशासन में सबसे उच्च पद पर आसीन भारतीय मूल के अमेरिकी थे। 

भारतीय-अमेरिकी और अमेरिका के पूर्व सर्जन जनरल विवेक मूर्ति ने आव्रजकों के लिये समर्थन और कोविड-19 जैसी महामारी से निपटने के लिये जरूरी नेतृत्व को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन की सराहना की है। मूर्ति ने कहा कि वह ऐसे नेता हैं जो राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर देश के जख्मों को भरेंगे।

अमेरिका के 19वें सर्जन जनरल के तौर पर दिसंबर 2014 से अप्रैल 2017 तक सेवा देने वाले मूर्ति (43) ने कहा कि अमेरिकियों को ऐसे नेता की जरूरत है जो लोगों के साथ मिलकर देश की प्रगति के लिये काम करे। मूर्ति ने ऑनलाइन आयोजित 2020 डेमोक्रेटिक राष्ट्रीय सम्मेलन (डीएनसी) में बृहस्पतिवार को अपनी टिप्पणी में कहा, “छह साल पहले जब बाइडेन मेरे परिवार से मिले थे, मैंने देखा कि कैसे वे मेरी दादी की व्हीलचेयर के पास झुके और उनका हाथ अपने हाथों में लेकर कहा, हमें, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका को उस स्थान के तौर पर चुनने के लिये शुक्रिया जिस पर आप अपने परिवार के लिये भरोसा कर सकें।”

उन्होंने कहा, “आज एक पिता, बेटे और पोते, शपथ लेने वाले एक चिकित्सक और एक ऐसे अमेरिकी के तौर पर जो देश से प्यार करता है, मैं बता सकता हूं कि बाइडेन ऐसे व्यक्ति हैं जिन पर मैं अपने परिवार के लिये विश्वास करता हूं और मैं जानता हूं कि नेता के तौर पर वह देश के जख्मों को भरेंगे।”

वीडियो टिप्पणी के दौरान एक तस्वीर भी पेश की गई जिसमें वह अमेरिकी सर्जन-जनरल की शपथ लेते दिख रहे हैं। बाइडेन उन्हें शपथ दिला रहे हैं और मूर्ति के साथ उनके माता-पिता और पत्नी भी मौजूद हैं। इंग्लैंड में पैदा हुए और मियामी में पले-बढ़े मूर्ति ने सर्जन जनरल के लिये गीता की शपथ ली थी। वह ओबामा प्रशासन में सबसे उच्च पद पर आसीन भारतीय मूल के अमेरिकी थे। 

टॅग्स :जो बाइडेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा