लाइव न्यूज़ :

रोम सम्मेलन में बाइडन आपूर्ति श्रृंखला की समस्याओं से निपटने पर विचार करेंगे

By भाषा | Updated: October 31, 2021 23:39 IST

Open in App

रोम, 31 अक्टूबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों (जी-20) के सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित करने वाली आपूर्ति श्रृंखला की बाधाओं से निपटने को लेकर रविवार को विचार विमर्श कर रहे हैं, क्योंकि कोरोना महामारी से प्रभावित वैश्विक अर्थव्यवस्था अब पटरी पर लौट रही है।

कोविड-19 से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए संयुक्त रूप से 15 हजार अरब अमेरिकी डॉलर खपाने के बावजूद, दुनिया की कई सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं बड़े पैमाने पर कमी से जूझ रही हैं, क्योंकि जहाज डॉक तक पहुंचने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, शिपिंग कंटेनरों की कीमतें चढ़ जाती हैं, बंदरगाहों से माल ढोने के लिए पर्याप्त ट्रक मौजूद नहीं हैं और वायरस के प्रकोप से कारखानों में उत्पादन रुक जाता है।

आपूर्ति श्रृंखला के मुद्दे बाइडन के लिए आर्थिक और राजनीतिक परेशानी के रूप में उभरे हैं, क्योंकि देरी के कारण महंगाई बढ़ी है और संभावित रूप से छुट्टियों की खरीदारी में भी बाधा डाल दी है।

रिपब्लिकन सांसदों ने बाइडन के आर्थिक नेतृत्व की आलोचना में मुद्रास्फीति और आपूर्ति श्रृंखला चुनौतियों के खतरे का हवाला दिया है।

एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति रविवार की बैठक में इस बात पर चर्चा करने की योजना बना रहे हैं कि प्रत्येक देश कैसे इन बाधाओं की पहचान और समाधान कर सकता है।

दबावों को दूर करने और विकास को बढ़ावा देने में मदद करना ही लक्ष्य है। देशों के बीच अधिक समन्वय का व्यापक लक्ष्य भी है, ताकि आपूर्ति श्रृंखला अधिक लचीली हो।

इसका मतलब शिपिंग के मुद्दों पर पारदर्शिता बढ़ाना है, ताकि संभावित समस्याओं की पहचान की जा सके और उनका समाधान किया जा सके।

महामारी के कारण कारखानों को बंद करने के बाद, बाइडन इस बात पर चर्चा करने की योजना बना रहे हैं कि देश कैसे आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन को सुनिश्चित करने के लिए रणनीतियों की पहचान कर सकते हैं।

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने महत्वपूर्ण खनिजों और धातुओं के भंडारण के साथ-साथ दुनिया भर के प्रमुख बंदरगाहों पर बाधाओं को समाप्त करने के लिए अमेरिकी संसाधनों के बारे में घोषणा करने की योजना बनाई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति एक औपचारिक संवाददाता सम्मेलन भी आयोजित करेंगे, हालांकि उनका घरेलू एजेंडा उनकी विदेश नीति के प्रयासों के समान ही ध्यान आकर्षित कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना