लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने फोन पर सऊदी अरब के शाह से बातचीत की

By भाषा | Updated: February 26, 2021 15:54 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 26 फरवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज अल-सऊद के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच बातचीत के दौरान बाइडन ने दोहराया कि अमेरिका वैश्विक मानवाधिकारों और कानून के शासन को अहमियत देता है।

व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

अमेरिकी मीडिया की खबरों के अनुसार बाइडन ने यह फोन ऐसे समय पर किया है जब सऊदी के पत्रकार जमाल खशोगी की 2018 में इस्तांबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास के अंदर बर्बर तरीके से हत्या किए जाने पर अमेरिका की रिपोर्ट आने वाली है।

कुछ ही समय में यह रिपोर्ट जारी की जानी है और माना जा रहा है कि इसमें इस बात का जिक्र होगा कि शाह के बेटे ने खशोगी को मारने की अनुमति दी था नहीं।

व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत के दौरान बाइडन ने कई सऊदी-अमेरिकी कार्यकर्ताओं और लोउजेन अल-हाथलोऊ को रिहा किए जाने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने दोहराया कि अमेरिका वैश्विक मानवाधिकारों और कानून के शासन को अहमियत देता है।

सऊदी अरब की महिला अधिकार कार्यकर्ता हाथलोऊ को तीन साल की हिरासत के बाद इस माह रिहा किया गया। उन पर अब भी यात्रा प्रतिबंध लगा हुआ है और मीडिया से बातचीत पर पाबंदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल