लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने अफगानिस्तान में स्थिति को लेकर जॉनसन से बात की

By भाषा | Updated: August 18, 2021 08:14 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 अगस्त (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान में हालात को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से बात की। तालिबान के रविवार को अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमा लेने के बाद से किसी अन्य विश्व नेता के साथ बाइडन की यह पहली बातचीत है। व्हाइट हाउस ने कहा कि सोमवार को हुई बातचीत में बाइडन और जॉनसन ने युद्धग्रस्त देश से अपने देश तथा सहयोगी देशों के नागरिकों को निकालने के लिए काम कर रहे ‘‘अपने सैन्य और असैन्य कर्मियों की वीरता तथा पेशेवराना अंदाज की तारीफ की।’’ व्हाइट हाउस ने बताया कि दोनों नेता अफगानिस्तान को भविष्य में मदद और सहयोग देने के बारे में सहयोगी देशों के साथ करीबी समन्वय करने की आवश्यकता पर राजी हुए। जॉनसन के पास जी-7 समूह की अध्यक्षता है और व्हाइट हाउस ने कहा कि वह अफगानिस्तान में आगे के कदम पर चर्चा करने के लिए अगले हफ्ते समूह की ऑनलाइन बैठक बुलाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!