लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से पूछताछ की गई, गोपनीय दस्तावेजों से जुड़ा है मामला, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2023 11:55 IST

व्हाइट हाउस ने जनवरी में बताया था कि बाइडन के डेलावेयर स्थित आवास और वाशिंगटन के एक कार्यालय से कुछ गोपनीय दस्तावेज बरामद किए गए थे। बाइडन ने उपराष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान इस कार्यालय का इस्तेमाल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से पूछताछ की गईगोपनीय दस्तावेजों से जुड़े मामले की जांच के संबंध में हुई पूछताछपूछताछ रविवार और सोमवार को व्हाइट हाउस में की गयी

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से गोपनीय दस्तावेजों से जुड़े मामले की जांच के संबंध में एक विशेष अधिकारी ने पिछले दो दिन में पूछताछ की। व्हाइट हाउस के परामर्श कार्यालय के प्रवक्ता इयान सैम्स ने सोमवार को बताया कि यह पूछताछ रविवार और सोमवार को व्हाइट हाउस में की गयी।

सैम्स ने कहा कि राष्ट्रपति से विशेष काउंसल रॉबर्ट हुर की अगुवाई में जांच के संबंध में पूछताछ की गयी। रविवार और सोमवार को दो दिन तक व्हाइट हाउस में स्वेच्छा से यह पूछताछ की गयी जो सोमवार को खत्म हुई।

व्हाइट हाउस ने जनवरी में बताया था कि बाइडन के डेलावेयर स्थित आवास और वाशिंगटन के एक कार्यालय से कुछ गोपनीय दस्तावेज बरामद किए गए थे। बाइडन ने उपराष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान इस कार्यालय का इस्तेमाल किया था।

सैम्स ने कहा, ‘जैसा कि हमने शुरुआत से कहा है कि राष्ट्रपति और व्हाइट हाउस इस जांच में सहयोग कर रहे हैं और हमने जांच की गोपनीयता की रक्षा करते हुए पारदर्शी रहकर कुछ प्रासंगिक जानकारियां सार्वजनिक की हैं।’

उन्होंने 80 वर्षीय बाइडन के खिलाफ जांच की और कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। ‘एनबीसी न्यूज’ की खबर के मुताबिक, इस पूछताछ से यह संकेत मिलता है कि विशेष काउंसल की जांच पूरी होने वाली है। बाइडन के कानूनी दल ने एक बयान में कहा था कि जो दस्तावेज बरामद किए गए हैं उनमें ‘‘निजी और राजनीतिक कागजात’’ शामिल हैं। 

बता दें कि बाइडेन से ये पूछताछ ऐसे समय की गई है जब यूएसए कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। हाल ही में हमास के आतंकियों द्वारा इजराइल पर हमले के बाद दुनिया भर में तनाव बढ़ने के आसार हैं। इजराइल ने युद्ध की घोषणा कर दी है और अमेरिका खुल कर उसके साथ है। अमेरिका ने इजराइल को सैन्य सहायता भी भेजी है और किसी भी परिस्थिति में साथ खड़े रहने की बात कही है।

बता दें कि इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि हमास द्वारा इजरायली नागरिकों के सबसे भीषण नरसंहार में 2,300 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 700 से अधिक लोग मारे गए हैं। 7 अक्टूबर (शनिवार) को हमास ने इजराइल पर हमला किया था और देश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में रॉकेटों की बौछार कर दी थी।

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट