लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी रवि चौधरी को पेंटागन में अहम पद के लिए नामित किया

By भाषा | Updated: October 15, 2021 08:45 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 15 अक्टूबर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को भारतवंशी रवि चौधरी को अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन में अहम पद पर नामित करने की घोषणा की।

वायु सेना के पूर्व अधिकारी चौधरी को वायु सेना के ‘प्रतिष्ठान, ऊर्जा और पर्यावरण’ के लिए सहायक सचिव के पद के लिए नामित किया गया है। पेंटागन में महत्वपूर्ण पद की शपथ लेने से पहले अमेरिकी सीनेट से उनके नाम पर मंजूरी मिलना जरूरी है।

चौधरी इससे पहले अमेरिकी परिवहन विभाग में एक वरिष्ठ कार्यकारी के रूप में काम कर चुके हैं। व्हाइट हाउस द्वारा जारी कार्य परिचय के अनुसार वह संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) में एडवांस्ड प्रोग्राम्स एंड इनोवेशन, ऑफिस ऑफ कमर्शियल स्पेस के निदेशक थे। इस भूमिका में चौधरी एफएए के वाणिज्यिक अंतरिक्ष परिवहन मिशन के समर्थन में उन्नत विकास और अनुसंधान कार्यक्रमों के निष्पादन की जिम्मेदारी संभालते थे।

परिवहन विभाग में रहते हुए उन्होंने क्षेत्र और केंद्र संचालन में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम किया, जहां वह देश भर में स्थित नौ क्षेत्रों में विमानन संचालन में मदद देने तथा उसके एकीकरण के लिए जिम्मेदार थे। व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिकी वायु सेना में 1993 से 2015 तक वह सक्रिय ड्यूटी पर रहे, उन्होंने वायु सेना में विभिन्न प्रकार के परिचालन, इंजीनियरिंग और वरिष्ठ कर्मचारी के तौर पर कार्य किए।

बतौर फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर वह उड़ान सुरक्षा और दुर्घटना की रोकथाम का समर्थन करने वाले वायु सेना के आधुनिकीकरण कार्यक्रमों के लिए सैन्य विमानन और हार्डवेयर के उड़ान प्रमाणन के लिए जिम्मेदार थे। व्हाइट हाउस ने बताया कि अपने करियर के शुरुआती समय में उन्होंने ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) के लिए अंतरिक्ष प्रक्षेपण संचालन में सहयोग किया और पहले जीपीएस नक्षत्र मंडल की पूर्ण परिचालन क्षमता सुनिश्चित करने के लिए इसके तीसरे चरण और उड़ान सुरक्षा गतिविधियों का नेतृत्व किया।

उन्होंने नासा के अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नासा के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में सिस्टम इंजीनियर के तौर पर काम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा