लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर कोविड-19 के प्रभाव को समझाते हुए भारत और ब्राजील का जिक्र किया

By भाषा | Updated: November 11, 2021 13:26 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 11 नवंबर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जटिल वैश्विक आपूर्ति शृंखला पर कोविड-19 के गहरे प्रभाव के बारे में व्याख्या करते हुए भारत और ब्राजील का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने के परिणामस्वरूप क्रिसमस से पहले उत्पादों की कीमतों में वृद्धि हुई है और इनकी आवाजाही में लंबी देरी हुई है।

बुधवार को बाल्टीमोर में बोलते हुए बाइडन ने अमेरिका के बंदरगाहों, हवाई अड्डों और रेल मालगाड़ी का आधुनिकीकरण करने का वादा किया, ताकि अमेरिकी कंपनियों के लिए अपने सामान को बाजार में लाना और आपूर्ति श्रृंखला के संकट को समाप्त करना आसान हो सके।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से पहले, आपूर्ति श्रृंखला कभी इतनी प्रभावित नहीं हुई। इसके चलते चीजों के दामों में वृद्धि और इनकी आपूर्ति में लंबी देरी हुई।

उन्होंने कहा, ''सरल शब्दों में, आपूर्ति श्रृंखला किसी उत्पाद के आपके पास पहुंचने तक की यात्रा को कहते हैं। किसी उत्पाद को तैयार करने में करने में कच्चे माल, श्रम समेत कई चीजों की जरूरत होती है।''

बाइडन ने कहा, ''ये आपूर्ति श्रृंखलाएं पेचीदा होती हैं। एक पेंसिल को ही लीजिये। इसके लिये ब्राजील से लकड़ी और भारत से ग्रेफाइट मंगाया जाता है। इसके बाद अमेरिका की किसी फैक्टरी में इसका उत्पादन होता है और तब जाकर एक पेंसिल मिलती है। यह थोड़ा अजीब है, लेकिन वास्तविकता यही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH