लाइव न्यूज़ :

बाइडन, हैरिस ने गोलीबारी में मारे गए एशियाई-अमेरिकी लोगों के परिजन को अटलांटा पहुंचकर दी सांत्वना

By भाषा | Updated: March 20, 2021 11:54 IST

Open in App

अटलांटा (अमेरिका), 20 मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अटलांटा आकर यहां कुछ दिन पहले गोलीबारी में मारे गए एशियाई-अमेरिकी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और नस्लवाद की निंदा की।

दोनों नेताओं ने एशियाई-अमेरिकी नेताओं से शुक्रवार को लगभग 80 मिनट तक मुलाकात की।

मुलाकात के बाद बाइडन ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि एशियाई-अमेरिकियों और प्रशांत द्वीपों के मूल निवासियों के डर की कहानियां ‘‘दिल दहलाने वाली’’ हैं तथा इन लोगों के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका में घृणा के लिए कोई स्थान नहीं है।’’

उन्होंने लोगों से कट्टरता के खिलाफ आवाज उठाने की अपील करते हुए कहा, ‘‘हमारी चुप्पी अपराध में हमारी सहभागिता दर्शाती है और हम अपराध में सहभागी नहीं हो सकते।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘उन पर हमला किया गया, उन्हें दोषी ठहराया गया, बलि का बकरा बनाया गया और उनका उत्पीड़न किया गया, उन पर जुबानी और शारीरिक हमले किए गए, उनकी हत्या की गई।’’

दक्षिण एशियाई मूल की पहली उपराष्ट्रपति हैरिस ने कहा कि हमलावर का मकसद जांच के दायरे में है, लेकिन यह साफ है कि मारे गए आठ में से छह लोग एशियाई मूल के थे और मृतकों में सात महिलाएं थीं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में नस्लवाद, अन्य देशों के लोगों से घृणा और लैंगिक भेदभाव हमेशा से रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं और राष्ट्रपति चुप नहीं रहेंगे। हिंसा, घृणा अपराध और भेदभाव जहां भी होगा, हम उसके खिलाफ हमेशा आवाज उठाएंगे।’’

राष्ट्रपति का अटलांटा का यह दौरा कोरोना वायरस वैश्विक महामारी राहत पैकेज के लाभ के बारे में लोगों को जागरुक करने की कोशिश के तहत पहले से निर्धारित था, लेकिन दोनों नेताओं ने इस दौरान अधिकतर समय एशियाई-अमेरिकी समुदाय को सांत्वना देने में बिताया।

अमेरिका के अटलांटा क्षेत्र में मंगलवार को तीन मसाज पार्लर में एक घंटे से अधिक समय तक हुई सिलसिलेवार गोलीबारी में आठ लोग मारे गये थे। यह आशंका जताई जा रही है कि एशियाई मूल के लोगों के खिलाफ नफरत की भावना से इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। पुलिस ने 21 वर्षीय एक श्वेत व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

इस दौरान बाइडन ने रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के मुख्यालय का भी दौरा किया और राज्य में कोविड-19 की स्थिति का जायजा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला