लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने गुरु नानक जयंती पर सिख समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: November 20, 2021 10:59 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 20 नवंबर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 552वीं जयंती पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं दीं और कहा कि समानता, शांति और सेवा के उनके दूरदर्शी संदेश आज उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने कि पांच सदी पहले थे।

दुनियाभर में सिखों ने शुक्रवार को गुरु नानक जयंती मनाई।

बाइडन ने शुक्रवार को एक वक्तव्य में कहा, ‘‘जिल और मैं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की 552वीं जयंती के अवसर पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं देते हैं। गुरु नानक द्वारा समानता, शांति और सेवा के बारे में दिए गए दूरदर्शी संदेश आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने कि पांच सदी पहले थे।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘उन्होंने जो सीखें दीं उनमें सभी लोगों के लिए समान अधिकार और सम्मान, महिलाओं तथा लड़कियों के सशक्तीकरण, अंतर धार्मिक सहयोग और जरूरतमंदों की सेवा पर जोर दिया गया।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि अपने धर्म के इन बुनियादी मूल्यों को अपनाकर सिख अमेरिका और पूरी दुनिया में समुदायों को मजबूत कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH