लाइव न्यूज़ :

बाइडन और हैरिस शपथ से पहले गिरजाघर में प्रार्थना सभा में शामिल हुए

By भाषा | Updated: January 20, 2021 21:52 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 जनवरी अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस शपथ लेने के लिए कैपिटल हिल जाने से पहले अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां एक स्थानीय ऐतिहासिक गिरजाघर में एक प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

बाइडन और हैरिस ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ ‘द कैथेड्रल ऑफ सेंट मैथ्यू द एपोस्टल’ में आयोजित सामूहिक प्रार्थना सभा में भाग लिया। उनके साथ कई नेता भी इसमें शामिल हुए।

बाइडन की हस्तांतरण टीम के अनुसार निर्वाचित राष्ट्रपति ने एक नेवी सूट और नेवी ओवरकोट पहना हुआ था। दोनों को अमेरिकी डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया है।

टीम के अनुसार नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की पत्नी डा जिल बाइडन ने नीले रंग का कोट और ड्रेस पहनी हुई थी जिसे अमेरिकी डिजाइनर एलेक्जेंड्रा ओ नील ऑफ मार्कियन ने बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?