लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन चीन की वजह से भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार जारी रख सकता है: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 21, 2021 11:48 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 21 जुलाई अमेरिकी कांग्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन भारत के साथ द्विपक्षीय साझेदारी का विस्तार जारी रख सकता है और इन संबंधों के प्रगाढ़ होने के पीछे क्षेत्र में चीन की बढ़ती आर्थिक और सैन्य शक्ति को लेकर चिंता एक प्रमुख कारक है।

कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) द्वारा भारत-अमेरिका संबंधों पर जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘कई लोगों का अनुमान है कि प्रशासन भारत में मानवाधिकारों समेत घरेलू घटनाक्रमों पर अधिक ध्यान देगा, लेकिन चीन के मुकाबले संतुलन की अत्यधिक जरूरत के कारण व्यापक नीतियों में बदलाव की संभावना नहीं है।’’

अमेरिकी सांसदों के लिए परंपरागत रूप से तैयार की जाने वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘स्वतंत्र पर्यवेक्षकों का व्यापक रूप से मानना है कि बाइडन प्रशासन (भारत के साथ) द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार करता रह सकता है और अधिकतर लोग चीन की बढ़ती अर्थव्यवस्था और सैन्य शक्ति के बारे में चिंता को इन संबंधों को मजबूती प्रदान करने के कारकों में गिनते हैं।’’

स्वतंत्र विशेषज्ञों द्वारा तैयार सीआरएस रिपोर्ट को अमेरिकी कांग्रेस की आधिकारिक रिपोर्ट नहीं माना जाता। अमेरिकी कांग्रेस ऐसी अनेक रिपोर्ट सार्वजनिक करती रही है।

रिपोर्ट को एलन क्रोन्स्टैट के नेतृत्व में दक्षिण एशिया के अनेक विशेषज्ञों ने तैयार किया है। इसमें कहा गया है, ‘‘अनेक विश्लेषक विशेष रूप क्वाड की पहल के प्रति भारत की हाल में सामने आई गर्मजोशी को देखते हुए अमेरिका द्वारा बहुपक्षीय मंचों पर भारत के साथ सहयोग का रुख किये जाने की संभावना जता रहे हैं और वे यह देखने को उत्सुक हैं कि बाइडन प्रशासन अपनी विदेश नीति में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को प्राथमिकता देने के लिए किस सीमा तक प्रतिबद्धता व्यक्त करेगा।’’

अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 2017 में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के आक्रामक व्यवहार का मुकाबला करने के लिए चतुष्कोणीय गठजोड़ या ‘क्वाड’ के गठन के लंबित प्रस्ताव को आकार दिया था।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने मार्च महीने में क्वाड के पहले शिखर-सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत इस समूह के नेताओं के साथ डिजिटल वार्ता की थी। इसमें बाइडन ने कहा था कि सभी के लिए एक खुला और स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र आवश्यक है तथा क्षेत्र में स्थिरता पाने के लिए अमेरिका अपने साझेदारों और सहयोगियों के साथ काम करते रहने के लिए प्रतिबद्ध है।

चीन, दक्षिण चीन सागर और पूर्व चीन सागर में क्षेत्रीय विवाद में संलिप्त है। वह पूरे दक्षिण चीन सागर पर संप्रभुता का दावा करता है। हालांकि वियतनाम, मलेशिया, फिलीपीन, ब्रूनेई और ताइवान इसके विपरीत दावा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना