लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन ने ऊर्जा विभाग में अहम पदों पर भारतवंशियों की नियुक्ति की

By भाषा | Updated: January 25, 2021 09:33 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 जनवरी अमेरिका में बाइडन प्रशासन ने ऊर्जा विभाग में अहम पदों पर चार भारतवंशियों को नियुक्त किया है।

प्रशासन ने चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर तारक शाह को नियुक्त किया है। शाह इस पद पर पहुंचने वाले भारतीय मूल के पहले अमेरिकी बन गये हैं।

तान्या दास को विज्ञान से जुड़े मामलों के विभाग ‘ऑफिस ऑफ साइंस’ की चीफ ऑफ स्टाफ बनाया गया है, नारायण सुब्रमण्यम ‘ऑफिस ऑफ जनरल काउंसेल’ में विधिक सलाहकार के पद पर नियुक्त हुए हैं और शुचि तलाती जीवाश्म ऊर्जा से संबंधित विभाग ‘ऑफिस ऑफ फॉसिल एनर्जी’ में चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त की गई हैं।

ऊर्जा विभाग में वरिष्ठ स्तर पर 19 अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा के बाद शाह ने कहा, ‘‘ये प्रतिभावान एवं कुशल लोक सेवक राष्ट्रपति जो बाइडन के जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने एवं भविष्य में एक बेहतर स्वच्छ ऊर्जा के निर्माण के लक्ष्य को पूरा करेंगे।

शाह ने कहा, ‘‘अपने मार्गदर्शन, व्यापक अनुभव एवं वैज्ञानिक तरीकों का पालन कर ऊर्जा विभाग में नियुक्त हुए ये नए लोग स्वच्छ ऊर्जा पर आधारित अर्थव्यवस्था के निर्माण में योगदान करेंगे, जिससे लाखों अमेरिकियों के लिए रोजगार पैदा होंगे और भविष्य की पीढ़ी के लिए एक बेहतर एवं सुरक्षित धरती के निर्माण में योगदान मिलेगा।’’

इसके अलावा डेविड जी हुइजेंगा ऊर्जा विभाग में कार्यवाहक सचिव के तौर पर सेवा देंगे। हाल में वह राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा प्रशासन में सहायक प्रधान उप प्रशासक के पद पर थे तथा वह 1987 से ही विभाग से जुड़े थे।

तारक शाह ऊर्जा नीति विशेषज्ञ हैं और उन्होंने पिछले दशक में जलवायु परिवर्तन से निपटने पर काम किया है।

तान्या दास हाल में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विज्ञान, अंतरिक्ष एवं प्रौद्योगिकी मामलों की कमेटी की पेशेवर सदस्य थीं। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा और निर्माण नीति से संबंधित कई मुद्दों पर काम किया।

नारायण सुब्रमण्यम बर्कले लॉ में सेंटर फॉर लॉ, एनर्जी एंड एनवायरनमेंट में अतिथि अनुसंधान विशेषज्ञ थे। वहीं, शुचि तलाती कार्बन 180 में वरिष्ठ नीति सलाहकार थीं। उन्होंने कार्बन हटाने के लिए टिकाऊ एवं उचित प्रौद्योगिकी के निर्माण से संबंधित नीतियों पर फोकस किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?