लाइव न्यूज़ :

भारतवंशी नीरा टंडन ने व्हाइट हाउस में अहम पद के लिए किया गया अपना नामांकन वापस लिया

By भाषा | Updated: March 3, 2021 08:33 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, तीन मार्च भारतवंशी नीरा टंडन ने व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट ऐंड बजट के निदेशक पद के लिए किया गया अपना नामांकन मंगलवार को वापस ले लिया। दरअसल सत्तारूढ़ दल और प्रशासन सीनेट में उनके नामांकन की पुष्टि करने के लिए पर्याप्त वोट जुटाने में विफल रहे थे।

टंडन (50) के नामांकन की पुष्टि का रास्ता पहले ही कठिन था और उन्हें कई सांसदों के खिलाफ ट्वीट करने पर विरोध का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने अपनी ही पार्टी के कई सांसदों के खिलाफ भी ट्वीट किए थे।

नामांकन वापस लेने के टंडन के कदम को बाइडन ने स्वीकार कर लिया है और संकेत दिए हैं कि उन्हें किसी अन्य पद पर प्रशासन में वापस लाया जा सकता है।

बाइडन द्वारा नामित व्यक्तियों में वह पहली हैं जिन्हें हार का सामना करना पड़ा है। कैबिनेट के लिए नामित 23 में से 11 व्यक्तियों के नामों की पुष्टि हो चुकी है, ज्यादातर को दोनों दलों का मजबूत समर्थन प्राप्त हुआ है।

बाइडन ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट ऐंड बजट के निदेशक पद के लिए किए गए नामांकन को वापस लेने के नीरा टंडन के अनुरोध को मैंने स्वीकार कर लिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके अनुभव, कौशल और विचारों का बहुत सम्मान करता हूं और चाहता हूं कि मेरे प्रशासन में उनकी कोई भूमिका हो।’’

इससे पहले बाइडन को लिखे पत्र में टंडन ने कहा था, ‘‘इस भूमिका के लिए मेरे नाम पर विचार होना, मुझमें इतना भरोसा दिखाना सम्मानजनक बात है। मैं यह पत्र ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट ऐंड बजट के निदेशक पद के लिए किया गया अपना नामांकन वापस लेने के लिए लिख रही हूं।’’

टंडन ने अपने नामांकन की पुष्टि की प्रक्रिया आरंभ होने से पहले कथित तौर पर अपने एक हजार से अधिक ट्वीट हटा दिए थे। पिछले महीने पुष्टि की सुनवाई के दौरान उन्होंने सीनेटरों से माफी भी मांगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?