लाइव न्यूज़ :

बाइडन के कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे बराक ओबामा? जानें इस सवाल पर ओबामा ने दिया क्या जवाब

By अनुराग आनंद | Updated: November 17, 2020 12:04 IST

जो बाइडन को मदद करने के मामले में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि उन्हें मेरी सलाह की जरूरत नहीं है और जैसे हो सकेगा उनकी मदद करूंगा। 

Open in App
ठळक मुद्देबता दें कि 2009 से 2017 तक बराक ओबामा के राष्ट्रपति होने के दौरान उनके जूनियर और उपराष्ट्रपति के तौर पर काम किया है।अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनने की तैयारी में हैं, जिन्होंने हाल ही में चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प को हराया था।

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में जो बाइडन को जीत मिली है। जो बाइडन डोनाल्ड ट्रंप को हराकर चुनाव जीते हैं। इस बीच अमेरिका के भावी राष्ट्रपति जो बाइडन के कैबिनेट में मंत्री पद ऑफर किए जाने को लेकर उठ रहे सवाल पर ओबामा ने जवाब दिया है। 

द गार्डियन रिपोर्ट की मानें तो इस सवाल के जवाब में बराक ओबामा ने थोड़ा हंसी का माहौल बनाते हुए कहा कि वह ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें डर है कि यदि वह ऐसा करते हैं तो उनकी पत्नी मिशेल उन्हें छोड़ देंगी। 

इसके अलावा एक अन्य सवाल के तौर पर यह पूछे जाने पर कि वह बाइडन की कैसे मदद करेंगे? इसके जवाब में पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि उन्हें मेरी सलाह की जरूरत नहीं है और जैसे हो सकेगा उनकी मदद करूंगा। 

बता दें कि 2009 से 2017 तक बराक ओबामा के राष्ट्रपति होने के दौरान उनके जूनियर और उपराष्ट्रपति के तौर पर काम करने वाले बाइडन जनवरी में अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनने की तैयारी में हैं, जिन्होंने हाल ही में चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प को हराया था।

ओबामा से यह पूछे जाने पर कि क्या वह एक कैबिनेट पद पर विचार करेंगे, तो इस सवाल के जवाब में बराक ओबामा ने कहा कि कुछ चीजें हैं जो मैं नहीं कर रहा हूं क्योंकि मिशेल मुझे छोड़ देगी। यदि मैं इसे स्वीकार करता हूं तो मिशेल मुझसे कहेंगी कि क्या, सच में अब तुम ये करने जा रहे हो?

ओबामा ने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा कि लंबे समय तक मेरे राजनीतिक करियर में रहने की वजह से कम समय मिल पाता था, ऐसे में मिशेल कानून के क्षेत्र में अपने कैरियर को आगे नहीं बढ़ा पाई। इसी तरह एक बार मिशेल को करियर बनाने के लिए एक अच्छा अवसर मिला लेकिन अपने लड़कियों को अधिक समय देने की वजह से वह इस क्षेत्र में भी आगे नहीं बढ़ा पाई।

टॅग्स :बराक ओबामाडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका