लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेशी किशोर ने साइबर बुलिंग के खिलाफ लड़ाई के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीता

By भाषा | Updated: November 14, 2020 00:44 IST

Open in App

हेग, 13 नवंबर (एपी) बांग्लादेश के 17 वर्षीय किशोर सादत रहमान को उसके देश में ‘साइबर बुलिंग’ (ऑनलाइन माध्यमों से तंग करना) के खिलाफ लड़ाई के लिए शुक्रवार को अंतराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। किशोर ने संकल्प लिया कि जब तक वह ‘साइबर बुलिंग’ को जड़ से खत्म नहीं कर देता, तब तक इसके खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।

रहमान ने हेग में हुए कार्यक्रम में प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करते हुए कहा, ''साइबर बुलिंग के खिलाफ लड़ाई एक युद्ध की तरह है और मैं इस युद्ध में योद्धा हूं।''

किशोर ने कहा, ''अगर मुझे सभी का सहयोग मिला तो हम मिलकर साइबर बुलिंग के खिलाफ जंग जीत लेंगे।''

रहमान ने एक मोबाइल फोन ऐप तैयार किया है, जिसमें ऑनलाइन बुलिंग और इसकी शिकायत करने के बारे में जानकारी दी गई है। उसने ‘साइबर बुलिंग’ से तंग आकर आत्महत्या करने वाली 15 वर्षीय किशोरी की कहानी सुनने के बाद यह ऐप तैयार किया था।

किशोर ने शुक्रवार को कहा कि जब तक वह इस समस्या को जड़ से नहीं उखाड़ देता तब तक उसकी लड़ाई खत्म नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSpecial Trains: पुरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH