लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश: सांप्रदायिक हिंसा पर विदेश मंत्री अब्दुल मोमीन का बयान, '20 घरों को जलाया गया, तोड़ी गईं मूर्तियां'

By रुस्तम राणा | Updated: October 29, 2021 09:26 IST

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने अपने बयान में यह भी कहा कि किसी भी मंदिर को नहीं तोड़ा गया है और न ही किसी के साथ रेप की घटना हुई है। उन्होंने कहा, हिंसा के दौरान कानून व्यवस्था को कायम करने वाली अथॉरिटी के साथ मुठभेड़ में कुल 6 लोगों की जानें गईं।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने अपने बयान में कहा- हिंसा में 6 लोगों की मौत हुईकहा, किसी भी मंदिर को नहीं हुआ नुकसान, नही हुआ किसी के साथ रेप

हाल ही में पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हुई हिंसा को लेकर बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमीन ने बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने यह माना है कि हिंसा में हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ी गई और पूजा मंडपों को क्षतिग्रस्त किया गया। उन्होंने हिंसा की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। साथ ही यह भी बताया कि घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने अपने बयान में यह भी कहा कि किसी भी मंदिर को नहीं तोड़ा गया है और न ही किसी के साथ रेप की घटना हुई है। उन्होंने कहा, हिंसा के दौरान कानून व्यवस्था को कायम करने वाली अथॉरिटी के साथ मुठभेड़ में कुल 6 लोगों की जानें गईं। इसमें चार मुस्लिम और दो हिन्दु शामिल थे। इनमें एक की जान तालाब में कूदने से हुई तो एक की मौत सामान्य रूप में हुई। 

उन्होंने कहा कि हिंसा में लगभग 20 घरों को जलाया गया है, जिन्हें सरकार के द्वारा दोबारा बनाया गया है। नुकसान हुए लोगों को मुआवजा दिया गया है। अपने लिखित बयान में उन्होंने कहा कि अति-उत्साही मीडिया और कुछ व्यक्ति विशेषों के द्वारा सरकार को नीचा दिखाने और देश में धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए हिंसा से जुड़ी गलत खबरें फैला रहे हैं।

उन्होंने अपने इस बयान में कहा, कथित तौर पर एक ड्रग-एडिक्ट व्यक्ति ने पवित्र कुरान देवी दुर्गा के चरणों पर छोड़ा, उस समय वहां कोई भी अन्य भक्त और पूजा पंडप के ऑर्गेनाइजर मौजूद नहीं थे। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने इसकी तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर डाल दी। इस फोटो के बाद देश में आक्रोश फैल गया।

टॅग्स :बांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते