लाइव न्यूज़ :

इस्लामी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन के 4 सदस्यों को फांसी, प्रोफेसर-लेखक हुमायूं आजाद की सरेआम की थी हत्या

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 13, 2022 18:46 IST

बांग्लादेश में इस्लामी कट्टरपंथियों ने प्रोफेसर हुमायूं आजाद की साल 2004 में एक पुस्तक-मेले में शिरकत के दौरान हत्या कर दी थी। 56 वर्षीय आजाद की हत्या के दो आरोपी अब भी फरार हैं और एक आरोपी की जेल से भागने की कोशिश के दौरान पुलिस गोलीबारी में मौत हो गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे56 वर्षीय प्रोफेसर हुमायूँ आजाद की साल 2004 में इस्लामी कट्टरपंथियों ने हत्या कर दी थी।प्रोफेसर की हत्या में कुल सात आरोपी थी जिनमें से एक मारा जा चुका है और दो फरार हैं।बांग्लादेश की अदालत ने चार दोषियों को बुधवार को मौत की सजा सुनायी।

ढाका: बाग्लादेश में एक मशहूर लेखक की हत्या में शामिल 4 कट्टरपंथियों को कोर्ट ने बुधवार को मौत की सजा सुनाई। इस मामले में करीब दो दशकों तक सुनवाई हुई, उसके बाद कोर्ट ने सभी चार आरोपियों को हत्या का कसूरवार ठहराते हुए मौत की सजा दी है। 

यह घटना साल 2004 के पुस्तक मेले के बाहर उस समय हुई थी जब मशहूर लेखक और प्रोफेसर हुमायूं आजाद मुस्लिम धार्मिक कट्टरपंथियों ने निशाने पर आ गये थे और बहुत ही निर्मम तरीके से उन पर हमला किया गया था।

इस्लामिक मुल्क बांग्लादेश में फ्री स्पीच की आजाव को बुलंद करने वाले प्रोफेसर आजाद पर हमले की यह पहली वारदात थी, जिसमें कट्टरपंथियों ने इतनी बर्बरतापूर्वक इस तरह से किसी विरोधी को मारने के लिए सरेआम हमला किया था।  

कट्टरपंथियों के हमले में घायल हुए 56 साल के आजाद की कुछ महीनों के बाद जर्मनी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे बांग्लादेश में धर्मनिरपेक्ष लोगों ने अपना दुख और विरोध प्रदर्शित किया था।  

आजाद की हत्या में शामिल दो आरोपी अब भी फरार हैं, वहीं पांचवा आरोपी साल 2014 में पुलिस के साथ मुठभेड़ में उस समय मारा गया था, जब वो पुलिस वैन से फरार होने की कोशिश कर रहा था।

इस केस के सरकारी वकील अब्दुल्लाह अबु ने बताया कि कोर्ट ने कुल चार लोगों को आजाद की हत्या में फांसी की सजा दी है, जिसमें से दो अब भी फरार हैं।

इस हत्याकांड को जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के आतंकियों ने उस समय अंजाम दिया जब हुमायूं आजाद ने कट्टपंथियों के खिलाफ अपनी किताब में लिखा और उनकी आतंकी गतिविधियों की आलोचना की थी।

जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश वही आकंती संगठन है, जिसने साल 2007 में पूरे देश में कई जगहों पर लगातार बम धमाकों को अंजाम दिया था। 

टॅग्स :बांग्लादेशआतंकी हमलाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल