लाइव न्यूज़ :

बलूचिस्तान में पाक सुरक्षा बलों के दो शिविरों पर हमला, भीषण गोलीबारी में 15 आतंकवादी ढेर, चार सैनिकों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2022 17:15 IST

पाकिस्तान के गृह मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ इसे ‘बड़ी सफलता’ बताया है। प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बुधवार को पंजगुर और नौशकी जिलों में हुए हमले की जिम्मेदारी ली है।

Open in App
ठळक मुद्देहमलावरों ने दो स्थानों से सुरक्षा बलों के शिविर में प्रवेश करने की कोशिश की।नौशकी में उन्होंने फ्रंटियर कोर (एफसी) पोस्ट में घुसने का प्रयास किया था।पंजगुर में सेना ने चार से पांच लोगों को घेर लिया है और उन्हें मात दी जाएगी।

कराचीः पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में हथियारों से लैस हमलावरों ने सुरक्षा बलों के दो शिविरों पर हमला कर दिया, जिसके बाद भीषण गोलीबारी में कम से कम 15 आतंकवादियों को मार गिराया गया और चार सैनिकों की भी मौत हुई।

 

पाकिस्तान के गृह मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ इसे ‘बड़ी सफलता’ बताया है। प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बुधवार को पंजगुर और नौशकी जिलों में हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। पंजगुर में, हमलावरों ने दो स्थानों से सुरक्षा बलों के शिविर में प्रवेश करने की कोशिश की, जबकि नौशकी में उन्होंने फ्रंटियर कोर (एफसी) पोस्ट में घुसने का प्रयास किया था, जिसका ‘‘माकूल जवाब दिया गया।’’

गृह मंत्री शेख रशीद अहमद ने एक वीडियो संदेश में कहा कि नौशकी में नौ आतंकवादी और चार सैनिक मारे गए जबकि पंजगुर में छह आतंकवादी मारे गए। उन्होंने इसे आतंकवाद के खिलाफ ‘‘बड़ी सफलता’’ करार देते हुए कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने दोनों जगहों से आतंकियों को खदेड़ दिया। पंजगुर में सेना ने चार से पांच लोगों को घेर लिया है और उन्हें मात दी जाएगी।’’

प्रधानमंत्री इमरान खान ने बलूचिस्तान में शिविरों पर आतंकी हमलों को नाकाम करने के लिए बृहस्पतिवार को ट्विटर पर सुरक्षा बलों को बधाई दी। इससे पहले, सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों हमलों का माकूल जवाब दिया गया..।’’

फ्रंटियर कोर के एक प्रवक्ता ने पंजगुर और नौशकी स्थित शिविरों के पास दो विस्फोट होने की पुष्टि की थी, जिसके बाद भीषण गोलीबारी शुरू हुई। बीएलए ने एक बयान जारी कर इन हमलों की जिम्मेदारी ली। अलगाववादी संगठन ने हाल में सुरक्षा बलों और प्रतिष्ठानों पर हमले तेज किए हैं। एक सप्ताह पहले प्रांत के केच जिले में सुरक्षा बलों की जांच चौकी पर आतंकवादी हमले में दस सैनिकों की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा