लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः क्वेटा शहर की मस्जिद में हुआ बड़ा धमाका, 13 लोगों की मौत, कई घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 10, 2020 21:10 IST

Open in App

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में शुक्रवार देर शाम एक बड़ा बम विस्फोट हुआ है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह धमाका एक मस्जिद में हुआ है। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मस्जिद की दीवारें टूट गई। इस हमले की अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। खबरों के अनुसार, क्वेटा के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अब्दुल रज्जाक चीमा के अनुसार, मृतकों में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमानुल्लाह शामिल थे। पुलिस का कहना है कि विस्फोट घौसाबाद के पड़ोस में एक मस्जिद के भीतर हुआ है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लगाया जा सका है कि विस्फोट कैसे हुआ और किसने किया है?विस्फोट की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को तुंरत अस्पताल पहुंचाया है, जहां कई की हालात गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने मस्जिद के आसपास आवाजाही बंद कर दी है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि विस्फोट इतना भयानक था कि मस्जिद की दवारों में दरारे तक आ गईं। 

इससे पहले पाकिस्तान के दक्षिणी-पश्चिमी शहर क्वेटा में मंगलवार को हुए विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अनेक अन्य घायल हो गए। लियाकत बाजार के पास सुरक्षा बलों के वाहन के समीप यह विस्फोट हुआ। विस्फोट में किस विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ था या उसे कैसे किया गया यह स्पष्ट नहीं हुआ। इस बीच शहर के सदर अस्पताल में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई थी। विस्फोट में घायल सभी लोगों को वहीं भर्ती कराया गया था। 

टॅग्स :बम विस्फोटपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH